पलारी पुलिस की एक और सफलता, सुने जगह से छड चोरी करने वाले 04 आरोपी चढा पलारी पुलिस के हत्थे

कुश अग्रवाल – बीते दिनों पलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक पेट्रोल पंप के बगल की बाडी में रखे 11 बंडल छड किमती 57000/रूपये का मकान बनाने के लिये रखा था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
Read Also – नाबालिग को फोन कर बुलाया फिर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, शादी का झांसा दे रहा था आरोपी
रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/2021 धारा 379,34 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला, अति पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना प्रारम्भ् कर आरोपी पता तलाश शुरू किया गया।
Read Also – गरियाबंद में दो दिवसीय अंतर्राज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
मामले में 11 क्विंटल छड को ले जाने के लिये 03-04 आदमी और कोई वाहन का उपयोग होने की आशंका पर आसपास के लोगों से पूछताछ किये और एवं घटना स्थल को बारीकी से अवलोकन करने पर छड जमीन में घिसटते हुये गया था जिससे आरोपीगण खरोरा तरफ माल को चोरी करके भागने का पुख्ता सबूत मिला। वहीं रास्ते में पडने वाले लगभग 70-80 दुकानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, बीच में गाडी गुजरते दिखाई दिया जिसे आगे जाकर जीडी फयूल्स ग्राम माठ में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी ड्रायवर गाडी में डीजल डालने उतरा जिसका साफ़ साफ़ विडियो और फोटो प्राप्त हुआ।
Read Also – बेटी की अगले महीने थी शादी, पिता ने की पत्नी की निर्मम हत्या फिर खुद लगा ली फांसी
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपीयों की पहचान धरसींवा के सौरभ वर्मा के रूप में आरोपी ड्रायवर का पहचान हुआ, जिसको पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर मामला खुलकर सामने आया। बताया जा रहा है कि आरोपी मास्टर माईंड प्रवीण गायकवाड निवासी बीरगांव अपने साथी राजकुमार सेन निवासी बिलाडी (तिल्दा) के साथ खरतोरा आकर छड को देखकर गये थे और आरोपी सौरभ वर्मा निवासी धरसींवा और भास्कर वर्मा निवासी धरसींवा के साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनाये और योजनाबद्ध तरीके से डी0आई0 407 वाहन क्रमांक सीजी 04 जे0डी0 4290 में आकर खरतोरा प्रार्थी मनीष वर्मा के बाडी में रखे 11 क्विटंल छड को चोरी कर ले गये थे।
Read Also – जमीन विवाद में जीजा ने बेरहमी से कर दी साले की हत्या, गरियाबंद जिले का मामला
विवेचना के दौरान आरोपीगणों और घटना में प्रयुक्त वाहन तथा चोरी गये टोटल 11 क्विटंल छड को बरामद किया गया है। आरोपीयों को दिनांक 14.02.2021 को गिर0 किया गया जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी का नाम
- प्रवीण गायकवाड पिता पटवारी राम उम्र 25 साल साकिन वार्ड नंबर 32 बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर
- राजकुमार सेन पिता पंचुराम सेन उम्र 36 साल साकिन बिलाडी (तिल्दा) थाना तिल्दा जिला रायपुर
- सौरभ वर्मा पिता स्व0 नेतराम वर्मा उम्र धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर
- भास्कर वर्मा पिता भगवती वर्मा उम्र 22 साल साकिन धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर



