inh24छत्तीसगढ़

नाबालिग को फोन कर बुलाया फिर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, शादी का झांसा दे रहा था आरोपी

जशपुर जिले के चौकी लोदाम में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को रात में एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है एवं आस-पड़ोस में खोजबीन करने पर पता नहीं चला जिसकी रिपोर्ट पर चौकी लोदाम में धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर बालाजी राव के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार तथा लक्ष्मण सिंह धुर्वे निरीक्षक थाना प्रभारी सिटी कोेतवाली जशपुर के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान फरार अज्ञात आरोपी एवं अपहृता का पता तलाश किया गया।

पुलिस ने सरना जंगल पिल्खी चौकी क्षेत्र-लोदाम से आरोपी के कब्जे से नाबालिग अपहृता को छुड़ाकर आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अपहृता ने बताया कि आरोपी सुरेश राम पिता सुधराम उम्र 21वर्ष निवासी ग्राम-पिल्खी के द्वारा उसे मोबाईल फोन से संपर्क कर बुलाया एवं जंगल ले जाकर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया जिस पर प्रकरण में धारा 366-क, 376 भादवि. 4,6 पाॅस्को एक्ट की धारा जोड़ी गई। मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button