
Ind Vs Eng – टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजी में 5 विकेट झटके और फिर दूसरी पारी में शतक जड़ा. उनकी धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा. वो आखिरी तक टिके रहे और भारत की बढ़त को 450 रन के पार पहुंचाया. उनके अलावा विराट कोहली ने 62 रन की पारी खेली. पिच काफी टर्न ले रही है, जिसको देखकर इंग्लैंड टीम खौफ में है. क्योंकि इंग्लैंड को चेज करना है।
टीम इंडिया के लिए तीसरे दिन की शुरुआत ठीक नहीं रही. टीम इंडिया ने जल्दी ही 5 विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत जल्दी आउट हो गए. उसके बाद अजिंक्य रहाणे और अक्षर पटेल भी आउट हो गए।
मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए थे. अब तीसरे दिन सोमवार को टीम इंडिया को टिककर खेलना होगा, और अगर उन्होंने चौथी पारी में इंग्लैंड को 400 रन का भी 400 टारगेट दे डाला, तो मेहमान टीम का जीतना बेहद मुश्किल होगा।




