inh24छत्तीसगढ़

विधायक देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ, सीएम भूपेश ने संवेदना व्यक्त कर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। देवव्रत सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति है। देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल अनुसुईया का ट्वीट – पूर्व सांसद एवं खैरागढ़ विधानसभा से विधायक देवव्रत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button