सरकारी दवाइयों को फेंक दिया कचरे में, एक्सपायर भी नहीं हुई दवाइयां
सरकारी अस्पतालों और सरकारी दवाई दुकानों में एक तरफ तो दवाइयों की किल्लत से मरीज परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी दवाई की एक बड़ी खेप बाहर फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है।
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का है जहां सरकारी दवाइयों की बड़ी मात्रा लावारिश हालात में बाहर खुले में पड़े होने की जानकारी मिल रही है। जिले के प्रतापपुर शहर के वार्ड नंबर 10 में मिली इन दवाओं का एक्सपायरी डेट भी समाप्त नहीं हुई है।
दवाइयों को एक्सपायर्ड होने से पहले किसने और क्यों कर बाहर लावारिश हालत में फेंक दिया है इस सवाल का जवाब अभी तक पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि इस घटना की जानकारी विभाग के आला अफसरों को पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक ना तो इसकी सूचना किसी के पास है और न ही किसी पर कारवाही की कोई खबर है।




