CPM महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का महज 34 साल की उम्र में कोरोना से निधन

दिल्ली गुरुग्राम के एक अस्पताल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया। इस बात की जानकारी सीताराम येचुरी ने खुद ट्वीट कर दी।
READ ALSO – मजदूरी दिलाने के नाम पर ले जाकर ठेकेदार ने किया बलात्कार, मामला दर्ज
बता दे की उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को आज सुबह कोविड के कारण खो दिया. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने उसका इलाज किया.
READ ALSO – भारत के कोरोना का तांडव, देशभर में 3 लाख के करीब मामले, जानें छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों के हाल
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया का निधन हो गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। एके वालिया ने दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वह तीन दिनों से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे थे।
READ ALSO – ब्रेकिंग – ऑक्सीज़न लीक होने से दर्दनाक हादसा, 22 लोगों की मौत, 171 मरीज थे भर्ती
बता दें कि डॉक्टर अशोक कुमार वालिया लगातार चार बार विधायक रहे। उन्होंने शीला दीक्षित की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम किया था और स्वास्थ्य, शहरी विकास, भूमि और भवन विभागों का जिम्मा संभाला था।




