छत्तीसगढ़

भिलाई के ऑटो चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश |


भिलाई। बड़े ही शातिर तरीके से आटो चुराकर उसका नंबर प्लेट बदलकर किराये पर चलवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस गिरोह में तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने आरोपियो के पास से चोरी की दो आटो समेत तीन गाड़ियां जब्त की गई है। आरोपियो ने राजनांदगांव जिले के सोमनी और, कुम्हारी और जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र से तीनों आटो चोरी की थी। आरोपितों से जब्त चार गाड़ियों की कीमत छह लाख रुपये आकी गई है। उनके खिलाफ चोरी की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

Read also – CG Crime: स्कूल संचालक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, दो पन्ने का लिखा सुसाइड नोट….

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब इस गिरोह को पकड़ा। तब इन्होंने चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपितों ने बताया कि जुलाई 2022 में कुम्हारी, दिसंबर 2022 में राजनांदगांव जिले के सोमनी और 22 मार्च 2023 को जेवरा सिरसा से एक आटो चोरी की थी। आरोपितों ने पुलिस को जानकारी दी कि चोरी के आटो को दिन में किराये पर चलवाने के बाद वे उसे कहीं भी लावारिस हालत में खड़ी कर देते थे। ताकि यदि पुलिस गाड़ी को पकड़े तो भी वे पुलिस के हत्थे न चढ़ें। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ चोरी की धारा के तहत कार्रवाई की है।

डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस गिरोह में शामिल तीन आरोपित करन चौधरी (19) निवासी तिरंगा चौक खुर्सीपार, अशोक मौर्य (32) निवासी तिरंगा चौक और आसिफ अली (22) निवासी पावर हाउस को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपि करन चौधरी और उसका दोस्त आसिफ अली चोरी के मुख्य मास्टर माइंड है। चोरी करने के लिए आसिफ अली ने अपने दोस्त अशोक मौर्य को तैयार किया। अशोक मौर्य के पास पहले से एक आटो थी। तीनों आरोपियो ने उसी आटो से घूम घूमकर तीन गाड़ियां चोरी की। तीनों गाड़ियों के नंबर प्लेट को बदल दिया और उन्हें किराये पर चलवाने लगे।



Related Articles

Back to top button