कवर्धा – जिले में एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दमगड का है। जहां पटवारी ननकू मरावी पिता बिरसिंग, उम्र 39 ने पेड़ पर गमछे से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मृतक पंडरिया ब्लाक के समीप मोहगांव में पटवारी के पद पर पदस्थ था। घटना रविवार देर रात की है। सोमवार सुबह शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।
read also..छत्तीसगढ़ – बलरामपुर में फिर से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने रविवार रात 9 बजे करीब अपने घर के पीछे खेत में आम के पेड़ में गमछा बांधकर फांसी लगाई थी। घर के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरन्त कुकदूर पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह लाश को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए कुकदूर ले गए जहां पोस्टमार्टम कर लाश परिजन को सौंपा गया।
read also..छग ब्रेकिंग – शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने किया युवती से दुष्कर्म
मिली जानकारी मिली है मृतक पटवारी का एक तीन साल का बच्चा और गर्भवती पत्नी है। पति के आत्मघाती कदम के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पटवारी के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि वह काफी मिलनसार और सादगी प्रिय था। खौफनाक कदम से पूरा परिवार सकते में है।
read also..शर्मनाक घटना – 7 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
