क्या मेहंदी लगाने के बाद आपके बाल रूखे और बेजान हैं? यहां जाने मेहंदी लगाने का सही तरीका…

अक्सर कुछ लोगों की शिकायत होती है कि मेहंदी लगाने से उनके बाल रूखे से हो गए हैं, तो उनका कहना उचित ही है। सफेद बालों को कलर करने या कंडीशनिंग के लिए यदि आप मेहंदी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मेहंदी लगाने का सही तरीका जानना भी जरूरी है। नहीं तो आपके बाल मुलायम होने के बाद फिर रूखे हो जाएंगे।
अगर मेहंदी से बाल रूखे हो रहे हों, तो ऐसे बालों के लिए मेहंदी पेस्ट तैयार करते समय उसमें एक चम्मच तेल भी मिक्स करें। इसके अलावा, अंडा भी बालों को पोषण देने के साथ रूखेपन से निजात दिलाता है। दरअसल, अंडे में प्रोटीन, सिलिकॉन, सल्फर, विटामिन-ए, डी और ई होता है।
अंडे में कई सारे मिनरल्स, जैसे कैल्शियम, आयरन, आयोडिन, फास्फोरस, जिंक आदि भी होते हैं जो आपके बालों को पोषण देते हैं। इसका फैट बालों पर सॉफ्टिंग इफेक्ट डालता है। विशेषकर ड्राई हेयर वालों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद है।
अंडे का प्रोटीन कंटेन्ट यानी इसका पीला भाग बालों को मजबूत बनाता है। जबकि सफेद हिस्सा बालों को साफ करता है। इसके अलावा नींबू भी आपके बालों के लिए अच्छा रहेगा।
अगर इन दोनों में से कोई उपलब्ध नहीं हो, तो आप चाय या कॉफी पाउडर को भी मेहंदी में मिला सकती हैं। चाय में टैनीन तत्व होते हैं, जो बालों में चमक लाने के उन्हें साथ मुलायम भी बनाता है और पॉल्यूशन से बचाता है। इसलिए जब भी बालों में मेहंदी लगाएं, तो कुछ नेचुरल चीजों को भी इसमें मिक्स करें। ताकि सफेद बाल कलर तो हों, साथ ही बालों को पोषण भी मिलें।
अगर आप बालों में पर्पल रंग देखना चाहते हैं, तो गुड़हल का फूल क्रश्ड करके डालें। ये फूल रूसी की समस्या से निजात दिलाते हैं।
अगर सर्दियों में मेहंदी लगा रहे हों, तो आप मेहंदी पेस्ट में कुछ लौंग भी डाल दें। यह आपको ठंड से बचाएंगी।
अगर आपको ठंड से ज्यादा परेशानी है, तो आप सर्दियों में कम-से-कम मेहंदी लगाएं। अगर लगाना भी हो, तो आप मेहंदी में तेल, चाय पानी या काफी जरूर मिक्स करें। सूखा आंवला, शलगम जूस, दालचीनी, अखरोट, कॉफी कुछ ऐसे तत्व हैं, जिसे आप मेहंदी में मिक्स कर बालों में कई तरह के कलर पा सकते हैं। साथ ही रूखेपन से राहत भी।



