लाइफस्टाइल

विश्व पोहा दिवस आज, जानें क्यों है आज का दिन खास… |


World Poha Day आज 7 जून को विश्व पोहा दिवस मनाया जाता है. आज के वक्त में तमाम स्टार्टअप और कंपनियां पोहे को पूरी दुनिया में फैलाने का काम कर रही हैं. ग्लोबल लेवल पर पोहा कितना अहम हो गया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं समय-समय पर पेप्सिको भी पोहे के बिजनेस में घुसने की कोशिश करती रहती है. देश के तमाम बड़े ब्रांड भी कच्चा पोहा बेच रहे हैं.

7 जून को पोहा दिवस इसलिए विशेष रूप से मनाया जाता है क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी दोनों हैं. जी हां, इसे हर उम्र के लोग खा सकते हैं. पोहे को जिस तरह से तेल रखकर छौंक लगाया जाता है, वह खाने के स्वाद को बढ़ा देता है. साथ ही इसे जितना सरल विधि से बनाते हैं यह उतना पौष्टिक होता है.

Read More- CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक हुई मौत…

पोहे को अलग-अलग राज्यों में भिन्न नाम से जाना जाता है. मप्र और महाराष्ट्र में इसे पोहे के नाम से जाना जाता है. तो कोई इसे पीटा चावल और चपटा चावल भी कहता है. बंगाल और असम में चीड़ा, तेलगु में अटुकुलू, गुजराती में पौआ के नाम से जाना जाता है.

पोहा खाने के फायदे

आयरन से भरपूर – पोहे को फ्लैट राइस से बनाया जाता है. पोहा बनाने के लिए चावल को लोहे के बेलन से दबा कर तैयार किया जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह प्रक्रिया पोहे को कुछ आयरन बनाए रखने में मदद करती है और जब आप डिश में नींबू का रस मिलाते हैं, तो यह आपके शरीर को पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अब्सॉर्ब करने में मदद करता है.

ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करें – डायबिटीज मरीजों के लिए अपनी डाइट में पोहे को शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह फाइबर से भरपूर होता है. यह न केवल ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है बल्कि कुछ स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को भी कम करने में मदद कर सकता है.

पचने में आसान – फ्लैट राइस पेट के लिए हल्का होता है, और सब्जियां आपके खाने में अच्छी मात्रा में फाइबर जोड़ती हैं. जिस वजह से पोहा स्वादिष्ट और पचाने में आसान होता है.

 पोहे में भरपूर मात्रा फाइबर पाया जाता है जो वजन घटाने में मदद करता है. इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है. जब आप हेल्दी खाते हैं और आपका पाचन दुरुस्त रहता है तो यह आपके वजन को कम करने में मदद करता है.

एनर्जी दें – अब तक हम सभी जान गए हैं कि कार्ब्स सेहत को नुकसान नहीं पहुंचातें हैं अगर इनको सही मात्रा में लिया जाए. तो सुबह का पोहा आपके आहार में अच्छी मात्रा में कार्ब्स जोड़ने में मदद करता है, जिससे आप दिन भर एनर्जी से भरे रहते हैं.



Related Articles

Back to top button