लाइफस्टाइल
चाहे लंच में हो या डिनर में टेस्टी हरे लहसुन का पुलाव बनाइए और सबको खिलाइए – cgtop36.com

आज की रेसिपी हरे लहसुन का पुलाव की है। हरे लहसुन का पुलाव को सिंधियों में काफी शौक से खाया जाता है। यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
read also – छत्तीसगढ़ – नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी समेत तीन सहयोगी गिरफ्तार
सामग्री :
चावल – 1 कप
मेथी बारीक कटी हुई – 1 कप
मटर – 1/4 कप
हरी लहसुन – 4-6
जीरा – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 2
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1/4 चम्मच
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
विधि :
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी लहसुन का सफेद हिस्सा अलग कर इन्हें छोटा-छोटा काटें और फिर बचे हुए हरे पत्तों को छोटा-छोटा काटें।
- फिर मीडियम आंच पर भगोने में तेल डालकर गरम करके इसमें कटा हुआ लहसुन का हिस्सा हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- फिर लहसुन के सुनहरा होने पर इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर उबाल आने तक पका लें।
- इसके बाद अब मेथी, मटर, चावल, हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लें।
- फिर भगोने को आधा ढककर चावल पका लें, इससे पानी भगोने के बाहर नहीं आएगा।
- फिर चावल पकाते समय बीच में एक बार कडछी से चलाएं।
- इसके बाद जब चावल पूरी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें।
- फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
- इसके बाद इसमें जीरा डालकर तड़काएं और तुरंत पुलाव पर डालकर मिला दें।
- हरे लहसुन का पुलाव तैयार है।



