Youth Cornerलाइफस्टाइल

Whatsapp का मैसेज फेक है या नही ऐसे जाएंगे आप जान, आ गया है नया फीचर

WhatsApp के लाखों यूजर्स हैं। बता दें कि फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप कोरोना काल में आपके लिए एक बेहद काम का फीचर लेकर आया है. जिसके जरिए आप फॉरवर्ड मैसेज की वास्तविकता के बारे में जान पाएंगे. जिस तरह कोरोना वायरस महामारी के बीच गलत जानकारियां साझा की जा रही हैं. ऐसे में ये फीचर बहुत काम आने वाला है।

Whatsaap के इस खास फीचर के जरिए कई बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज के पास दिए मैग्निफाइंग ग्लास आइकन पर टैप कर ब्राउजर पर पहुंच जाएंगे जहां मैसेज अपलोड किया गया है. इसके बाद आप वेब रिजल्ट के जरिए मैसेज की सत्यता की जांच कर पाएंगे कि ये मैसेज सही है या फेक है.

इसमें यूजर्स को ऐसे आर्टिकल्स भी मिल सकते हैं, जिनमें फॉरवर्ड किए गए मैसेज को फेक बताया गया होगा। WhatsApp ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया, ‘कई बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज को आसानी से चेक करने के लिए फीचर का यूजर्स को काफी मदद मिलेगी. यूजर्स को ये जानने का मौका मिलेगा कि उनके पास जो मैसेज आया है वो फेक है या नहीं।


फिलहाल यह फीचर ब्राजील, इटली, आयरलैंड, मेक्सिको, स्पेन, यूके और अमेरिका में लॉन्च किया गया है. यह फीचर ऐंड्रॉयड, iOS के साथ ही वॉट्सऐप वेब के लिए भी अवेलेबल है. वहीं ये फीचर जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इसके लिए यूजर्स को ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर अपडेट करना होगा।

Related Articles

Back to top button