लाइफस्टाइल
नाश्ते में ट्राई करें घी रोस्ट चीला, हो जाता है झटपट तैयार

नाश्ते के लिए बनाए घी रोस्ट चीला। यह खाने में मजेदार तो होता ही है, साथ ही यह काफी हेल्दी भी होता है। वहीं इसे बनाने में भी कुछ समय लगता है। इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं।
सामग्री :
बेसन – 1 कटोरी
सूजी – 1 कटोरी
हरी मिर्च – 2
साबुत धनिया (पीसकर) -1/4 चम्मच
जीरा – 1/4 चम्मच
अजवाइन – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
घी – जरूरत के अनुसार
पानी – घोल बनाने के लिए
विधि :
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहली एक बर्तन में घी के अलावा सारी चीजें डालकर मिश्रण तैयार करें। ध्यान रखें कि ये न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला।
- इसके बाद मीडियम आंच पे एक तवा गरम करके इस पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें।
- फिर चीले के घोल को गोलाकार में फैलाएं।
- इसके बाद एक तरफ से सिक जाने के बाद चारों तरफ जरा जरा सा घी लगाकर इसे पलटते हुए दूसरे साइड से भी सुनहरा होने तक सेंक लें।
- घी रोस्ट चीला तैयार है। इसे सॉस के साथ सर्व करें।




