लाइफस्टाइल

लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए, घर में बनाए मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू यहां जाने रेसिपी..

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए कई मिठाइयां बनाई जाती हैं।इनमें मोतीचूर के लड्डू भी शामिल हैं।

आइए, जानते हैं कैसे बनाएं मोतीचूर के लड्डू-

सामग्री :

2 किलो बेसन

 2 किलो देसी घी

 पानी जरूरत के अनुसार

बारीक कटा पिस्ता

चाशनी के लिए 2 किलो चीनी

2 ग्राम पीला रंग

 20 ग्राम इलायची पाउडर

 50 ग्राम मगज

100 ग्राम दूध

पानी जरूरत के अनुसार

विधि :

लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और पानी मिलाकर अच्छे से घोल तैयार कर लें। धीमी आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें के गर्म होते ही तैयार घोल को छन्नी से छानते हुए मोतीचूर या बूंदी बना लें और आंच बंद कर दें।धीमी आंच में एक दूसरे पैन में पानी, चीनी और दूध मिलाकर उबालने रखें। पहला उबाल आते ही पीला रंग और इलायची पाउडर मिलाएं। अब इसमें तैयार मोतीचूर या बूंदी डालकर उबालें।दो उबाल आने पर आंच बंद कर दें और मिश्रण को दो से तीन मिनट तक छोड़ दें।कड़ाही से निकालकर इसमें मगज मिलाकर ठंडा करने रख दें।अब मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। मोतीचूर के लड्डू तैयार हैं। पिस्ते से गार्निश कर सर्व करें।

Related Articles

Back to top button