लाइफस्टाइल

सर्दियों में सर्दी जुकाम और खराश से बचाकर रखेंगी आपको ये चींजे, ऐसे करें इस्तेमाल

सर्दी के इस मौसम में आपके गले में दर्द और खराश पैदा कर सकती है। ऐसे में इन दिनों आपको अपना ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। आप कुछ नेचुरल चीजों का सेवन कर खुद का ख्याल रख सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे आपको काफी मदद मिल सकती है और आप सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं। ये सभी चीजें आपकी रसोई में बेहद आसानी से मिल जाती है।

खारा पानी (Salt water)- आप अक्सर अपने बड़ों से कहते हुए सुनते होंगे, गले में खराश हो रही है तो पानी में नमक डालकर गरारे करो। जी हां, ये घरेलू नुस्खा काफी काम का होता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नमक में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को मारने का काम भी करते हैं। ऐसे में आप गर्म पानी में नमक डालकर इसके गरारे कर सकते हैं। इससे आपकी गले की सूजन कम होगी और गला भी साफ रहेगा।

लहसुन (Garlic)- लहसुन भी बहुत काम की चीज है, यह नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसमें एलिसिन पाया जाता है, जो इंफेक्शन से लड़ता है। सर्दियों में लहसुन का सेवन करने से आपको कई तरह की समस्याओं से राहत मिलेगी।

शहद (Honey)- आप सभी जानते हैं, शहद आपकी हेल्थ के लिए अच्छा होता है, यह सर्दी और खांसी को कम करने में मदद करता है। शहद का सेवन करने से गले की खराश को दूर किया जा सकता है। जिसका शोध में भी दावा किया जा चुका है। इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी हेल्प करता है।

मुलेठी (Licorice Root)-मुलेठी का प्रयोग गले की खराश, खांसी और जुकाम को ठीक करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। आयुर्वेद में मुलेठी को एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कई अध्ययन में भी दावा किया जा चुका है कि मुलेठी के पानी के गरारे करने से गले की खराश से राहत मिलती है। मगर इसका सेवन गर्भवती और ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

पुदीना (Peppermint)- पुदीना में इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल प्रोपर्टीज होती है, जो आपके गले की खराश को दूर कर सकती है। इससे बलगम को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। आप नारियल के ऑयल के साथ पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button