लाइफस्टाइल

बारिश का मजा दोगुना कर देंगी ये चीजें, इस बारिश में बनायें चटपटा मजेदार नाश्ता

बारिश की तेज बौछारों के साथ ही मन ललचा उठता है कुछ चटपटा व तीखा करने का। लेकिन कई बार लोग हेल्थ की वजह से इनको खाना अवॉइड करते हैं। लेकिन अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो इनको खाने का भरपूर मजा ले सकते हैं
भुट्टा – अब जब मॉनसून आ ही चुका है, तो आखिर भुट्टे को कैसे भूला जा सकता है। झमझमाती बारिश के बीच नींबू, नमक और मिर्ची से लिपटा गर्मागर्म भुट्टा मुंह का जायका बदल देता है। अगर इसे ज्यादा स्पाइसी करके न खाया जाए, तो यह आपको कैलरीज कम और न्यूट्रिशंस ज्यादा देगा।


चना – बारिश की फुहारों का मजा तब दोगुना हो जाता है, जब इसके साथ चना खाने को मिल जाए। टिपटिप गिरती बूंदे और उसमें पैकेट में रखे चने एक-एक करके मुंह में डालकर खाने का अपना ही मजा है।

मोमोज – इस मौसम में गर्मागर्म मोमोज खाने का भी अपना ही लुत्फ है। वेज में तो इसमें खासी वरायटीज है ही, नॉनवेज में आपको अपने मनपसंद कई फ्लेवर मिलेंगे। मोमोज स्टीम में पकाया जाता है और सूप व चिली सॉस के साथ सर्व किया जाता है। इसलिए बाकी चटपटी चीजों के बजाय यह हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद है। वैसे तो मोमोज हर मार्केट में मिलेगा लेकिन कमला नगर और डिफेंस कॉलोनी में तंदूरी मोमोज की आपको खासी वरायटी मिलेगी।
मसाला चाय – बारिश के मौसम में मसाला चाय पीने का भी अपना ही लुत्फ है। दूध, पानी और चीनी से तैयार यह चाय काली मिर्च, इलायची, लौंग, दालचीनी और अदरक वगैरह से तैयार की जाती है। इसे पीते ही जहां तन और मन में ताजगी आ जाती है, वहीं टेस्ट में भी लाजवाब होती है।

शवार्मा – इस मौसम में गर्मा-गर्म शवार्मा न खाया तो फिर क्या खाया। दरअसल, यह एक तरह की सैंडविच है, जिसमें दो या दो से अधिक ब्रेड के स्लाइस होते हैं और जिनके बीच में चिकन या मटन कोरमा भरा होता है। इसे आमतौर पर ओपन सैंडविच के नाम से जाना जाता है। वैसे, यह वेज में भी आपको मिलेगी। डिफेंस कॉलोनी का श्वार्मा सबसे पॉप्युलर है।

पॉपकॉर्न – मार्केट में आज 98 प्रतिशत फैट फ्री पॉपकॉर्न उपलब्ध हैं। वैसे, आप घर पर मक्की के पैकेट खरीदे और हल्के बटर में उसे बना लें। अगर आपको लगता है कि बड़े-बड़े ब्रॉड के पॉपकॉर्न खाकर ज्यादा मजा आएगा, तो आप गलत सोच रहे हैं। इन ब्रॉड के पॉपकॉर्न में बहुत ज्यादा फैट होता है।

पकौड़ा – पकौड़े आलू, प्याज, पालक, पनीर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च वगैरह कई चीजों से तैयार किए जाते हैं। कुछ लोग इनको चाय के साथ खाना पसंद करते हैं, तो कुछ पुदीना, धनिया चटनी और कैचअप के साथ। कई बार लोग यह सोचकर इन्हें खाना अवॉइड करते हैं कि ये हाई कैलरीज के साथ ही हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप इनको बिना कोई टेंशन के इंजॉय करें, तो नॉर्मल सॉल्ट की जगह पोटैशियम सॉल्ट डालें। हां, इनको फ्राई करने के लिए रेग्युलर तेल की जगह ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल करें, तो कैलरीज की चिंता से आप बच जाएंगे।

समोसा – समोसा खाने में जितना टेस्टी, उतना ही कैलरीज वाला होता है। बारिश में इसका स्वाद गर्मागर्म चाय के साथ खासा लुभाता है, लेकिन लोग इसके नुकसान देखते हुए मन मसोस कर रह जाते हैं। लेकिन अगर आप इसके अंदर आलू की जगह कई तरह की सब्जियों को मैस करके भरें और मस्टर्ड ऑईल की जगह पिनेट ऑईल, सीसम ऑयल या रिफाइंड तेल में फ्राई कर बाकी का तेल नैपकिन से निकाल दें, तो आप बिना किसी टेंशन के इसे इंजॉय कर सकते हैं।

गर्मागर्म संभार के साथ इडली-वड़ा – दालों से तैयार बड़े को संभार के साथ खाने का भी अपना ही मजा है। चूंकि संभार सब्जियों से तैयार किया जाता है तो अगर आप इसे कम स्पाइसी बनाएं, तो हेल्थ ठीक रखने के साथ टेस्ट को भी इंजॉय कर पाएंगे।

तो हो जाएं तैयार इन चीजों का लुत्फ उठाने के लिए। हां, अगर आपने इस बारिश में ऑइली चीजें पूरी तरह अवॉइड करने की ठानी हुई है, तो आप अपना चटपटा खाने की इच्छा को ग्रिल्ड व तंदूरी फूड के जरिए भी पूरी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button