अपराजिता फूल की चाय का सेवन करने से होते हैं इतने गजब के फायदे, हैरान रह जाएंगे आप

अपराजिता के फूल का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सदियों से आयुर्वेद में अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों के इलाज के लिए किया जाता है। अपराजिता के फूल की चाय पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अपराजिता की चाय को ब्लू टी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अपरजिता की चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, नींद अच्छी आती है और वजन घटाने में मदद मिलती है
आजकल के गलत खानपान और असंतुलित जीवनशैली के कारण कई लोग मोटापे से ग्रसित हैं। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह अपराजिता फूल की चाय का सेवन करना चाहिए। इसको पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करके आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।
अपराजिता फूल की चाय का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए अपराजिता फूल की चाय का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटीक पाए जाते हैं, जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होती है। यह शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद करती है, जिससे हाई ब्लड शुगर की समस्या पैदा नहीं होती है।
अनिद्रा यानि नींद न आने की समस्या में अपराजिता के फूल की चाय का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने में मदद करते हैं। यह डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है। रोज इसका सेवन करने से रात में अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
अपराजिता फूल की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इस चाय को पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं।
अपराजिता फूल की चाय कैसे बनाएं? – Aparajita Flower Tea Recipe In Hindi
अपराजिता फूल की चाय बनाने के लिए एक पैन में 1 कप पानी डालें।
जब पानी गुनगुना हो जाए, तो इसमें 4-5 अपराजिता के फूल डालें और उबलने दें।
5 से 7 मिनट तक उबालने के बाद इसे छानकर निकाल लें।
अब इसमें स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद मिलाएं और चाय की तरह सेवन करें।
अपराजिता फूल की चाय का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।




