गोलगप्पे बेचने वाले ने की ऐसी हरकत, जिसे देख और सुन आपको भी आ जायेगा गुस्सा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोलगप्पे के शौकीन लोगों के लिए एक बेहद निराश करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गोलगप्पे वाला गोलगप्पे के पानी में यूरिन मिला रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग बुरी तरह भड़क गए और पुलिस ने आखिरकार गोलगप्पे वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
Read also:-कुछ स्पेशल खाने का मन है तो घर पर बनाएं, होटल जैसी पनीर बिरयानी दम, जानें स्पेशल रेसिपी..
दरअसल, यह घटना असम के गुवाहाटी की है। यहां एक गोलगप्पे वाला अपने ठेले पर नजर आ रहा है। इस दौरान उसके पीछे एक और शख्स बैठा नजर आ रहा है। इसी बीच गोलगप्पे वाला अपने मग में यूरिन करता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद उसे पानी में मिलाते हुए दिख रहा है। मग में यूरिन करने के बाद गोलगप्पे वाले ने उसी का इस्तेमाल उसे परोसने के लिए किया।
Read also:- ठेले वाले खिले – खिले नूडल्स बनाने का सबसे आसान तारिका जानें यहां…
यह वीडियो किसी ऐसे शख्स ने रिकॉर्ड किया है जिसने पहले भी गोलगप्पे वाले को ऐसा करते देखा है या फिर जब गोलगप्पे वाला मग में यूरिन करने जा रहा था तब उसने गोलगप्पे वाले को देख लिया होगा। इसके बाद इस वीडियो को वायरल कर दिया।जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग भड़क गए और तुरंत उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और इस गोलगप्पे वाले को गिरफ्तार कर लिया। गोलगप्पे वाले ने यह बात स्वीकार कर ली है कि यह उसी का वीडियो है. उससे पूछताछ की जा रही है।
बताया गया है कि यह गोलगप्पे वाला काफी समय से गोलगप्पा बेच रहा है। गोलगप्पे वाला अपना ठेला गुवाहाटी के अठगांव इलाके में लगाता है। फिलहाल अब यह गिरफ्तार हो चुका है लेकिन इसका वीडियो वायरल हो चुका है। यहां देखें वीडियो..




