लाइफस्टाइल

रोना बंद करो सब देख रहे हैं, बच्चे से यह कहना करें बंद, अच्छे पालक बनने अपनाए ये टिप्स – cgtop36.com


जब आपको ऐसा लगता होगा कि आपके पास बच्चे को समझने की शक्ति नहीं बची है। जैसे बच्चा बहुत ज्यादा रो रहा हो तो आप उसे चुप करवाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते होंगे। ऐसे में सभी माता-पिता के मुंह से यही निकलता है कि रोना बंद करो। आपने भी अपने माता-पिता से ये जरूर सुना होगा। इसके अलावा ये भी सुना होगा कि रोना बंद करो तो चीज मिलेगी, या रोना बंद करो सब देख रहे हैं।

हालांकि ये सभी बातें बच्चों को रोने से नहीं रोकती। सही भी है कि बच्चों को इन बातों को कहकर चुप कराने से बेहतर है कि उनके रोने के पीछे का कारण जानें या उन्हें ऐसी बात बोलें जो उन्हें शांत होने में मदद करे।

बच्चों से क्या बोलें

– उदास होना गलत नहीं।

– हम साथ हैं।

– हमें इसके बारे में बताओ।

– हम सुन रहे हैं।

– हम इसे ठीक करने में मदद करेंगे।

अगली बार जब आपका बच्चा दुख की भावना से जूझ रहा हो, तो ऊपर दिए गए कुछ बातों को कहें और सहानुभूति और समझ के साथ उनसे बात करें। जब आपका बच्चा भावनाओं से भरा होता है, तो उसके पास बहुत सारे सवालों के जवाब देने की क्षमता नहीं होती है। पहले सहानुभूति रखें, बाद में सवाल पूछें। उससे जानने की कोशिश करें कि उसके रोने का क्या कारण है और उस कारण को बिना किसी लालच दिए निपटाने की कोशिश करें।

हो सकता है बच्चा कुछ मांग रहा हो और आपके ना करने पर वो रो रहा हो। ऐसे में उसे समझाएं कि आप क्यों वो चीज उसे नहीं दिलवा सकते। उससे खर्चों पर भी बात करें जिससे वो महसूस करे कि उसकी बात का भी मान रखा जाता है।



Related Articles

Back to top button