लाइफस्टाइल

चाट खाने वालों के लिए शानदार ऑप्शन पालक पत्ता चाट, बरसात में ये चाट खाने का अलग ही मजा है

पालक चाट चाय के साथ खाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन। पालक पत्ता चाट को आसानी से घर पर बना सकते हैं। बरसात और सर्दियों के मौसम में पालक पत्ता चाट खाने का अपना अलग ही मजा है

सामग्री :
3 लोग
10-12 पालक के पत्ते
1 कप बेसन
1 टमाटर
1 प्याज
1 हरी मिर्च
1 चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च
1 चम्मच नमक
1/2 चम्मच चावल का आटा

विधि :
-पालक चाट बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छे से साफ कर लेते हैं और उनकी डंठल को हटा देते हैं। फिर प्याज, टमाटर, हरी धनिया और हरा मिर्च इनको छोटा—छोटा पतला काट कर एक बाउल में रख लें।
-फिर इसमें बेसन का घोल तैयार कर लें। इसके बाद इसमें हल्दी नमक मिर्च डालकर उसको को तैयार कर लें और उसमें इन पत्तों को डीप कर दें।

-फिर कढ़ाई में तेल चढ़ा कर गर्म करें और इन पालक के पत्तों को कढ़ाई में डाल कर तल लें और जब यह तल जाए तो इनको प्लेट में निकाल कर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और थोड़ा चाट मसाला डालकर चाट तैयार कर लें। अब ऊपर से चटनी डालकर सर्व करें।

Related Articles

Back to top button