लाइफस्टाइल

स्किन केयर टिप्स, चेहरा हमेशा दिखेगा ग्लोइंग और स्मूद

सही तरीके से स्किन की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं. पूरा दिन घर और ऑफिस के काम के चक्कर में लोगों के पास वक्त ही नहीं है स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने का. पूरा दिन बेशक से घर का काम, ऑफिस का वर्क में निकल रहा हो, लेकिन रात को अपने लिए 10 मिनट तो निकाले जा सकते हैं. रात को अपनी स्किन को सिर्फ 10 मिनट देकर आप इसे दोबारा से ग्लोइंग और खिलाखिला बना सकते हैं. वो भी सिर्फ 3 सिंपल स्टेप में. आइए जानते हैं कौन से वो 3 सिंपल स्टेप…

फेसवॉश

दिन के समय में नहाने के बाद अक्सर लोग स्किन पर क्रीम या जेल को अप्लाई करते हैं. हालांकि रात को सोने से पहले कोई भी क्रीम को सही तरीके से क्लीन नहीं करता है, जिसके कारण पिंपल्स, दाग हो सकते हैं. इसलिए रात को हमेशा चेहरे को पानी और फेसवॉश से अच्छे से क्लीन करके सोना चाहिए. आप चाहे तो चेहरे को क्लींजर से भी साफ कर सकते हैं. फेसवॉश करने से धूल-मिट्टी और गंदगी के साथ चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाता है और स्किन ग्लोइंग बनती है.

सीरम

फेसवॉश करने के बाद हमेशा स्किन को मॉइश्चराइज करना चाहिए. फेसवॉश के बाद स्किन के सेल्स के रूखेपन को खत्म करने के लिए सीरम का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही सीरम से स्किन को पोषण मिलता है. आप चाहे तो सीरम के अलावा घर पर मौजूद शहद भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं.

नाइट क्रीम

रात को जैसे फेसवॉश करना बेहद जरूरी है, वैसे ही नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना भी जरूरी है. नाइट क्रीम अप्लाई करने से स्किन की डलनेस, डेड स्किन निकालने के साथ दाग-धब्बों को कम करती है. नियमित तौर पर नाइट क्रीम स्किन पर स्मूदनेस आती है.

Related Articles

Back to top button