चेहरे के दाग-धब्बे से हैं परेशान ?, अपनाये ये घरेलु उपचार… |

Skin Care: चेहरे पर नजर आ रहे कील-मुहांसों को इग्नोर करना बड़ा मुश्किल होता है। ना चाहते हुए भी इस पर नजर जाती रहती है और कई बार तो इनसे इतनी ज्यादा इरीटेशन होती है कि दबा-दबाकर इन्हें फोड़ने की कोशिश करती हैं लड़कियां। हो सके आप इसमें कामयाब भी हो जाएं, लेकिन पिंपल्स को जबरदस्ती फोड़ने की कोशिश कई बार चेहरे पर निशान बना देती है।
ऐसे निशान जो जिंदगी भर आपके चेहरे पर बने रह सकते हैं। चेहरे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हों, आपकी खूबसूरती बिगाड़ने का ही काम करते हैं। इन्हें इतनी आसानी से रिमूव करना पॉसिबल नहीं होता, लेकिन यहां दिए उपायों की मदद से काफी हद तक इन दाग-धब्बों को लाइट किया जा सकता है। आइए जान लेते हैं इसके बारे में। डिटॉक्स वॉटर का करें सेवन
कटा खीरा, नींबू के टुकड़े, पुदीने की पत्तियों को रातभर के लिए एक जग में पानी में डालकर छोड़ दें। चाहें तो बाहर रखें या फिर फ्रिज में भी रख सकती हैं। किसी बॉटल में भर लें और दिनभर इसे थोड़ा-थोड़ा पीती रहें।
read more- CG NEWS: शॉर्ट सर्किट से युवती की हुई दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम…
नारियल तेल को गुनगुना कर लें। इसकी दो से तीन बूंदें हथेलियों पर डालें और इससे चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें।कम से कम पांच मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। फिर कॉटन या टॉवेल की मदद से एक्स्ट्रा ऑयल को पोंछ लें।
रोजाना एक कप ग्रीन टी पीने से भी स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं। इसके लिए खोलते पानी में ग्रीन टी बैग डालें। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच शहद भी मिलाएं। अब इसे पी लें।
नींबू का एक छोटा टुकड़ा लें। इसमें शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इससे चेहरे की गोलाई में मसाज करें। पांच से दस मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
सर्दियों में त्वचा को हेल्दी एंड हैप्पी रखने में शहद बेहद असरदार उपाय है। इसके लिए चेहरे पर शहद की एक पतली लेयर लगाएं। लगभग 15 मिनट लगाकर रखें। उसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इसे रोजाना इस्तेमाल करें।



