सोफे पर गलत तरीके से बैठना हो सकता है जानलेवा, शरीर में पैदा हो सकती है ये बीमारी

ऑफिस या स्कूल से आने के बाद हम अक्सर थकन दूर करने सोफे पर बैठते है। लेकिन क्या आपको पता है की सोफे पर गलत तरीके से बैठने से आपके शरीर में कई तरह की बीमरिया हो सकती है। इसमें कोई शक नहीं कि सोफा आपको बहुत कंफर्टेबल फील कराता है। हमेशे ज्यादतर लोग ऐसे होंगे जो सोफे पर पालथी मर कर बैठते है पर क्या आपको पता है की सोफे पर पालथी मारकर बैठने से खून के थक्के बनने का खतरा बढ़ सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, घंटों तक बैठे रहने और टीवी देखने से भी शरीर में खून के थक्के बन सकते हैं।
जुलाई 2020 की एक स्टडी के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने एक चेतावनी जारी करते हुए यह खुलासा किया कि सोफे पर बैठने का एक आम तरीका जानलेवा साबित हो सकता है। कई लोग सोफे पर पालथी मारकर बैठना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि सोफे पर पालथी मारकर बैठने से हिप्स यानी कूल्हों का मिसअलाइनमेंट हो सकता है। जिसकी वजह से शरीर में एक खतरनाक ट्रेजेक्टरी हो सकती है। ये उस स्पीड को बदल सकता है, जिस पर ब्लड निचले अंगों में वाहिकाओं के माध्यम से चलता है। लिहाजा ये खून के थक्के (ब्लड क्लॉट्स) जमने का खतरा पैदा कर सकता है।
क्या है ब्लड क्लॉट्स ?
अगर ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्कों का सही समय पर इलाज नहीं किया जाता तो इनकी वजह से आपकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। खून के थक्के टूट कर नसों में इधर-उधर जा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि ये एक जगह जमा होकर ब्लॉकेज की समस्या भी पैदा कर सकते हैं। अगर ब्लॉकेज होता है, तो इससे दिल, दिमाग, फेफड़े और अन्य जरूरी अंगों तक खून की सप्लाई रुक सकती है. इसकी वजह से शरीर काम करना बंद कर सकता है।




