inh24छत्तीसगढ़

बे मौसम बारिस ने फसलो को किया खराब,किसानों की बढ़ी चिंता

एक बार फिर बेमौसम बारिस ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है आज जिले के कई जगहो में बारिस हो रही है जो किसानों के फसल को चौपट करने में कोई कसर नही छोड़ रहा है,,,वर्तमान में किसान बड़ी मेहनत से अपना पसीना बहाकर एक-एक कर के फसल को बीमारियों और पशुओ से बचाकर उसे काटने के लायक बनाया,,,लेकिन ये बे मौसम बारिस फसल को चौपट करने में कोई कसर नही छोड़ा और किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर उन्हें चिंता में डाल दिया,,वही किसान अनाज के पके फसल को काटने में लगे है और दूसरी ओर कई किसान फसल की  मिसाई कर उन्हें सूखने के लिए रखे हुए थे तभी बारिश ने पुरे फसलों को अपने चपेट में ले लिया,,ऐसे में कई किसान सरकार से जल्द धान की खरीदी करने की मांग थी लेकिन उस पर अब तक कोई फैसला नही लिया गया इस पर किसान निराश है।वहीं मौसम विभाग की अधिकारीयों के अनुसार एक दिन ही मौसम खराब रहने और उसके बाद मौसम साफ हो जाने की बात कही है

Related Articles

Back to top button