लाइफस्टाइल

Side Effects Of Jamun: अगर है ये समस्या तो कभी न करें जामुन का सेवन, फायदे की बजाए होगा नुकसान

गर्मियों के मौसम में जामुन खूब आने लगता है। औषधिय गुणों से भरपूर जामुन कई बीमारियों से बचाव करता है। जामुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ-साथ अनगिनत फायदे मिलते हैं। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का सबसे अच्छी औषधि है। जामुन का फल ही नहीं बल्कि इसकी गुठलियां और पत्ते भी कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। जहां एक ओर यह सेहत के लिए अच्छे होते हैं तो कई बार ये हानिकारक साबित हो सकते हैं।
कई लोग ऐसे होते है कि इसके बेहतरीन फायदे जानकर अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं।

READ ALSO – क्या आप जानते हैं इन सवालों का जवाब? गोल है लेकिन गेंद नहीं है, पूंछ पकड़ कर बच्चे खेलते हैं, बताओ क्या?

लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार किसी भी चीज का सेवन औषधि के रूप में ही करे। कई बार ज्यादा सेवन करना कई अन्य बीमारियों का कारण बन जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जब जामुन का सेवन खतरनाक हो सकता है।

ब्लड शुगर – आमतौर पर आयुर्वेद के अनुसार जामुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। जामुन का फल या गुठली का पाउडर डाइट में शामिल करके इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन कई लोग इसे कंट्रोल करने के चक्कर में अधिक मात्रा में खाने लगते हैं। जिसके कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

READ ALSO – क्या आप जानतें हैं ? एक ऐसा भी देश हैं जहाँ इंसानो को उनके नाम से नहीं बल्कि अलग अलग धुनों से पुकारा जाता हैं देखें विडियो…

कब्ज – जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में अगर आपने इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।
एक्ने
अगर आपने जामुन का सेवन अधिक मात्रा में किया तो इसके कारण आपको एक्ने की समस्या भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button