बाढ़ में फसे लोगो को बचने के लिए सरकार को लेनी पड़ी एयरफोर्स की मदद

भोपाल. मध्य प्रदेश में लगातार के कारण बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है। श्योपुर और शिवपुर में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ में फंस गए है। बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए शिवराज सरकार ने एयरफोर्स से मदद मांगी है। एयरफोर्स बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर उन्हें सुरक्षित स्थानों में पहुंचाएगी।
श्योपुर जिले में पार्वती नदी उफान पर है। नदी में जलस्तर बढ़ने से शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे 40 से 50 लोग मैरिज गार्डन में फंस गए हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। पार्वती और सिंध के उफान पर होने से भिंड और श्योपुर के कई गांव बाढ़ में घिर गए हैं। इसके साथ ही कुनो नदी भी उफान पर आ गई है। शिवपुरी – श्योपुर हाइवे के बीच बने कुनो नदी के पुल से पानी 10 फीट से भी ऊपर बह रहा है। जिसके चलते शिवपुरी-श्योपुर का आवागमन एक बार फिर बंद हो गया।
Read also – राजधानी के जंगल सफारी में इस बार देख सकेंगें मछलियों की दस हजार प्रजीतियाँ निर्माण होने वाला हैं खूबसूरत ”फिश हॉउस”
प्रदेश में बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आपात बैठक ले रहे हैं। बैठक के दौरान ही उन्होंने शिवपुर के कलेक्टर को फोन लगाकर उनसे हालात की जानकारी ली। बैठक में गृह मंत्री, सीएस, डीजीपी, पीएस मुख्यमंत्री, पीएस गृह, पीएस वित्त, एडीजी ईंट, ओएसडी मुख्यमंत्री देउस्कर, सीपीआर, डीपीआर उपस्थित थे।



