लॉक डाउन में चटपटी चीजें हैं गायब, जानिए यहां 5 मिनट में पाव भाजी बनाने का आसान तरीका
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर देश में अभी लॉक डाउन का माहौल है जिससे रेस्टोरेंट्स और होटल के साथ-साथ गुमटी व खोमचे भी बंद है ऐसे में चटपटे खाने को लेकर लोग तरस रहे हैं । आज हम आपके लिए 5 Minute Recipe में लाए हैं पाव भाजी बनाने का तरीका. इन कुकिंग टिप्स (Cooking Tips) को अपनाकर आप आसानी से 5 मिनट में पाव भाजी बना सकते हैं…
पाव भाजी की सामग्री:
2 टेबल स्पून तेल
4 मक्खन के टुकड़े, बारीक कटा हुआ
1 कप प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 क्यूब मक्खन
एक गुच्छा हरा धनिया
1/2 कप लौकी, टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 कप शिमला मिर्च
1 कप आलू, टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 कप चुकंदर
1 टी स्पून मिर्च पाउडर
3 टी स्पून पाव भाजी मसाला
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 कप टमैटो प्यूरी
पाव के लिए:
मक्खन
पाव भाजी मसाला
पाव भाजी बनाने का तरीका:
भाजी बनाने के लिए पैन को गैस पर चढ़ाएं और इसमें तेल से ग्रीसिंग करें. अब इसमें मक्खन के टुकड़े के साथ कटी प्याज़ डालें. प्याज को तब तक भूनें जब तक यह सुनहरी भूरी नहीं हो जाती है. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भली भांति मिक्स करें।
इसमें कटी लौकी और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं, फिर कटे हुए आलू डालकर दबाते हुए मिक्स करें. इसमें कटा हुआ चकुंदर डालें, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मसलें और टमाटर की प्यूरी मिलाएं. इसमें ऊपर से भाजी मसाला डालकर 3 मिनट पकाएं. आपकी भाजी तैयार है।
पाव बनाने के लिए:
तवे को गैस पर चढ़ाएं. इसपर मक्खन डालें. पाव को बीच से काट कर इसपर पाव भाजी मसाला बुरकें. इस पाव को तवे पर रखकर 5 से 7 मिनट तक मद्धम आंच पर सेंक लें।
तैयार हो गई आपकी फटाफट पाव भाजी रेसिपी परिवार संघ इसका आनंद उठाइए।




