नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान… |

Online Banking Fraud Alert: आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
नेट बैंकिंग यूजर इन बातों का रखें ध्यान:-नंबर 1Online Banking Fraud Alert: इस बात का ध्यान रखें कि अपनी नेट बैंकिंग को दफ्तर के कंप्यूटर, साइबर कैफे में या किसी दोस्त आदि के सिस्टम में लॉगिन न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे सिस्टम सिक्योर हों ये जरूरी नहीं और ऐसे में हैकर्स इन सिस्टम को हैक करके आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन बैंकिंग अपने किसी सिक्योर सिस्टम में ही करें।
Read More – यहां एक ही लड़की बनती है सभी भाइयों की पत्नी, ऐसे बांटते है समय
नंबर 2 जब भी नेट बैंकिंग को लॉगिन किया जाता है, तो एक आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है। ध्यान रहे कि ये आईडी और पासवर्ड कभी किसी को भी शेयर न करें। इसके अलावा समय-समय पर इस पासवर्ड को बदलते रहें।
नंबर 3आपको ध्यान रखना है कि अगर आपके पास कोई बैंक के ऑफर्स वाले ईमेल, बिना किसी शर्त लोन देने वाली ईमेल आदि कुछ आता है। तो ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें, क्योंकि ये फर्जी हो सकते हैं और आपके क्लिक करते ही ये आपको चपत लगा सकते हैं।




