घर में जरूर रखें मूर्तियां, सोने की तरह चमक जाएगी किस्मत |

ग्रह नक्षत्रों का बहुत बड़ा योगदान हर व्यक्ति के जीवन में होता है। अगर आपके ग्रह नक्षत्र सही चल रहे हैं तो ये शुभ फल देते हैं, अगर इनका मार्ग थोड़ा भी गड़बड़ हुआ तो ये हानि भी पहुंचाते हैं। इसी तरह वास्तु शास्त्र का भी हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान होता है, हमारी एक छोटी सि गलती हमें वास्तु दोष का शिकार बना सकती है। आपको बता दे कि अगर हम वास्तु शास्त्र के नियमों का सही ढ़ग से पालन करें तो हमारा जीवन आसान हो जाता है।
वास्तु शास्त्र में घर में रखी जानी वाली वस्तुओं / सामानों का महत्व बताया गया है, जो हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती है। ऐसा ही एक उपाय हम आपको बताते हैं जो की घर में रखी जानी मूर्तियों का है। वास्तु शास्त्र में वर्णन किया गया है कि घर में कहां और कौन-सी मूर्तियां रखने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और घर में शांति बनी रहती है। तो आइये हम आपको बताते हैं की घर में कहां और कौन-सी मूर्तियां रखनी चाहिए जिसे वास्तु दोष दूर होगा और आपको वरकत भी मिलेगा।
Vastu Tips For Home अपने घर में जरूर रखें ये मूर्तियां
कछुआ की मूर्ति (Turtle Statue)
वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ को सुख-समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है।कछुआ की मूर्ति को घर में रखने से व्यक्ति खुशहाल और सेहतमंद भी रहता है। इसलिए आपको अपने घर में कछुए की मूर्ति जरूर स्थापित करना चाहिए।
हाथी की मूर्ति (Elephant Statue)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है, साथ ही हाथी की मूर्ति को घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही हाथी की मूर्ति घर का वास्तु दोष और राहु दोष दोनों को ही समाप्त करता है। इसलिए घर में ठोस चांदी और पीतल के हाथी की मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है।
हंस की मूर्ति (Swan Statue)
आपको बता दे कि घर के ड्राइंग रूम में दो हंसों की साथ मूर्ति लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना गया है। दो हंसों की साथ मूर्ति घर में रखने से पति-पत्नी के बिच मधुर सम्बन्ध बने रहते हैं, इसके साथ ही घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है।
तोता की मूर्ति (Parrot Statue)
वास्तु शास्त्र के अनुसार तोते की मूर्ति को आपके बच्चों के स्टडी रूम में रखना शुभ माना जाता है। तोते की मूर्ति बच्चों के स्टडी रूम में रखने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है। इसके साथ ही तोते को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए आपको अपने घर में बच्चों के स्टडी रूम में तोते की मूर्ति जरूर स्थापित करना चाहिए।




