कोरबा के पंप हाउस के पास मकान में दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पहले एक आदमी भेजकर मोलभाव करवाया फिर उसके बाद इशारा मिलते ही आरोपियों को धरदबोचा। देह व्यापार संचालन करने वाले 78 साल के एक वृद्ध महिला से उसकी आर्थिक तंगी का फायदा उठा कर उससे यह कारोबार कराया जा रहा था।
Read Also – CSK vs RCB मैच के बीच अनुष्का शर्मा ने दिया विराट कोहली को Flying Kiss, फोटो हुई वायरल
पुलिस के मुताबिक पंप हाउस निवासी सुखविंदर सिंह पिता स्व. हरनाम सिंह (78) के खिलाफ बाहर से महिलाएं बुलाकर घर में देह व्यापार कराए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद लगातार सुखविंदर की निगरानी की जा रही थी। मकान में एक महिला व दो ग्राहक घर में होने की सूचना मुखबीर ने दी इसके बाद कोरबा सीएसपी राहुल देव शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम ने मामले का भंडाफोड़ किया।
छापेमारी के दौरान कमरे के अंदर एक महिला व पुरुष दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाया। पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला व्यक्ति विजय अग्रवाल पिता राम अवतार अग्रवाल (50) निवासी कोसमंदा थाना चांपा क्षेत्र रहने वाला है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also – क्या आधार कार्ड में आपके घर का पता है गलत या फिर गया है बदल तो ऐसे करें चुटकियों में अपडेट
बता दें कि देह व्यापार में संलिप्त महिला शहर के एक श्रमिक बस्ती की रहने वाली है एवं उसका पति नागपुर में रहता है। पहले भी पकड़े गए वृद्ध महिला के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। शहर के कई जगहों पर देह व्यापार के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले कृष्णानगर व वाल्मीकि अटल आवास में पुलिस देह व्यापार का पर्दाफाश कर चुकी है।



