inh24खेल जगत

महेंद्र सिंह धोनी के पांच साल की बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म की मिली धमकी, IPL में ख़राब प्रदर्शन पर सोशल मीडिया में बवाल

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी फॉर्म में न होने को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल्स पर किसी ने उनकी पांच साल की बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म करने जैसी गन्दी बात और विकृत मानसिकता से भरा धमकी दिया है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह धमकी मिली। इस धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इस सीजन में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) का प्रदर्शन कुछ फीका दिख रहा है। ऐसे में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने धोनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। धोनी की टीम की हार से नाराज खुद को फैन्स कहने वाले कुछ बीमार मानसिकता के लोगों ने हद पार कर दी। ट्रोल्स ने धोनी की 5 साल की बेटी को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी दे डाली। हालांकि, इस पर उन्हें लोगों ने जमकर लताड़ लगाई।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की बेटी जीवा 5 साल की हैं और एक नन्ही बच्ची के लिए सोशल मीडिया पर सामने आ रही इस तरह की घटिया सोच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है। लोगों की मांग है कि जीवा को रेप की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ट्रोल्स की इस घिनौनी करतूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और क्रिकेट कॉमेंटेटर इनफान पठान ने भी ऐसे ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। पठान ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘सभी खिलाड़ी अपना बेहतर दे रहे हैं। कभी-कभी यह काम नहीं आ पाता है लेकिन इससे किसी को यह अधिकार नहीं मिल जाता कि कोई छोटे बच्चे को किसी प्रकार की धमकी दे।’

Related Articles

Back to top button