inh24छत्तीसगढ़

IPS अंकिता शर्मा को कोतवाली सीएसपी की बागडोर, ऐसी है पर्सनालिटी की सोशल मीडिया में अच्छी खासी फैन फॉलोवर्स

30 साल की अंकिता शर्मा मूलत: दुर्ग की रहने वाली हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मेरा बचपन से ही आईपीएस बनने का सपना था जो दो साल पहले 2018 में तीसरे अटैम्प्ट में सच हो गया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महिला विधायक शकुंतला साहू से विवाद से चर्चा में आई लेडी IPS अंकिता शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वह कोई कंट्रोवर्सी के चलते नहीं, बल्कि अपने प्रमोशन को लेकर क्योंकि उनको रायपुर कोतवाली का नया सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) बनाया गया है। 30 साल की अंकिता शर्मा मूलत: दुर्ग की रहने वाली हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मेरा बचपन से ही आईपीएस बनने का सपना था जो दो साल पहले 2018 में तीसरे अटैम्प्ट में सच हो गया।

Read Also – महेंद्र सिंह धोनी के पांच साल की बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म की मिली धमकी, IPL में ख़राब प्रदर्शन पर सोशल मीडिया में बवाल

बता दें कि अंकिता शर्मा ने साल 2018 में यूपीएससी की परीक्षा में 203 रैंक हासिल की थी। अंकिता होम कैडर पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS बनी हैं। अंकिता ने दुर्ग से ग्रेजुएशन करने के बाद एमबीए किया। फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई। वहां छह महीने कोचिंग करने के बाद वापस आ गई और घर में सेल्फ स्टडी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी जर्नी शेयर करते हुए बताया कि चौथी क्लास से ही मॉम मुझसे कहा करती थी कि बेटा तुम्हें बड़ी होकर किरण बेदी बनना है।

Read Also – क्या आधार कार्ड में आपके घर का पता है गलत या फिर गया है बदल तो ऐसे करें चुटकियों में अपडेट

गौरतलब है कि रायपुर में आईपीएस अंकिता शर्मा को कोतवाली का नया सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) बनाया गया है। इसके अतिरिक्त दो और आईपीएस अफसरों को सीएसपी पद की कमान सौंपी गई है। सभी अफसर हैदराबाद पुलिस अकादमी से दूसरे चरण की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे हैं। रायपुर एसएसपी और डीआईजी अजय यादव की ओर से जारी किए गए आदेश में आईपीएस अक्षय कुमार को उरला और आईपीएस अंजनेय वार्ष्णेय को आजाद चौक थाने का सीएसपी बनाया गया है। तीनों अफसरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि सभी की नियुक्तियां अस्थाई तौर पर की गई हैं।

छत्तीसगढ़ की और ताजा खबरें पढ़ें यहाँ क्लिक कर

Related Articles

Back to top button