inh24छत्तीसगढ़

शहर से सटे इलाके में मिली सर कटी लाश से क्षेत्र में सनसनी

अंबिकापुर। अंबिकापुर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक की सिरकटी लाश मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव के पैर सहित पूरे शरीर को टुकड़ों में काटकर बोरे में बंद कर दिया गया था। मौके पर पुलिस पर पहुंच चुकी है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह इलाका शहर से महज 4 किमी दूर है, लेकिन सूनसान है। पहाड़ी और जंगल क्षेत्र होने के कारण ज्यादातर शराबियों और नशेड़ियों का यहां जमावड़ा रहता है।

जानकारी के मुताबिक, महामाया पहाड़ी के पास गर्दनपाठ इलाके में सोमवार को स्थानीय ग्रामीण उधर से निकले तो तेज बदबू आ रही थी। पहले तो उन्होंने सोचा कि कोई जानवर मरा होगा, लेकिन पास जाकर देखा तो एक बोरा बंधा पड़ा था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो खाई नुमा गड्ढे में पड़े बोरे को खुलवाया गया। उसमें से सिरकटी लाश मिली है।

धड़ के हाथ-पैर सब काट कर बोरे में भरे गए थे। एक भी कपड़ा तक नहीं था। पुलिस को अंदेशा है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। पुलिस ने फिलहाल इलाके में आसपास सिर की भी तलाश कर रही है। धड़ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 28 से 35 साल के बीच रही होगी। फिलहार पुलिस के सामने अब युवक की शिनाख्त करना ही बड़ी चुनौती है।

Related Articles

Back to top button