भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट पर ऑनलाइन गैंबलिंग यानी ऑनलाइन जुआ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है याचिकाकर्ता ने कोर्ट से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गिरफ्तारी की भी मांग की है. विराट कोहली के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाला शख्स चेन्नई का एक वकील बताया जा रहा है. वकील ने इसके साथ ही एमएचसी से सभी प्रकार के ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है|
read also..रक्षाबंधन पर कोरोना संकट में ऐसे घर पर बनाइये गुलाब जामुन, खिल उठेंगे भाइयों के चेहरे
याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते कुछ समय से तेजी से लोकप्रिय हो रहे ऑनलाइन जुए की वजह से देश के युवाओं पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए मंच प्रदान करने वाली कंपनियों पर भी आरोप लगाए हैं. वकील का कहना है कि ये कंपनियां विराट कोहली जैसे स्टार्स का इस्तेमाल करके देश के युवाओं पर बुरा प्रभाव डाल रही हैं. इसलिए, कंपनी मालिक के साथ-साथ इसका प्रमोशन करने वाले स्टार्स को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए |
याचिकाकर्ता ने कोर्ट में ऑनलाइन गैंबलिंग के एक मामले के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन जुआ की वजह से ही एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी. शिकायत में कहा गया है कि युवक ऑनलाइन गैंबलिंग के लिए किसी से पैसे लिए थे जिसे वह वापस नहीं लौटा पा रहा था. इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली थी. बताते चलें कि याचिकाकर्ता ने विराट कोहली के साथ-साथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पर भी यही मामला दर्ज कराया है |
बता दें कि आइपीएल 2020 की शुरुआत इस साल यूएई में 19 सितंबर से होगी और इसका फाइनल 8 नवंबर को खेला जा सकता है। हालांकि फाइनल को लेकर ये कहा जा रहा है कि इसे 10 नवंबर को आयोजित कराया जा सकता है। यूएई में आइपीएल खत्म हो जाने के बाद भारतीय टीम वहीं से सीधे ऑस्ट्रेलिया दौरे से लिए रवाना हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है और उसके बाद दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।



