inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कोरोना का कहर, मंत्रालय के 5 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

रायपुर –कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हालात चिंताजनक बने हुए हैं, छत्तीसगढ़ में तेजी से पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं. वहीं मंत्रालय के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद संक्रमित कर्मचारियों के प्राइरी कांटेक्ट में आए 36 अधिकारी-कर्मचारी को कोरोना टेस्ट के बाद भी मंत्रालय में आने को कहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने बकायदा सभी कर्मचारी-अधिकारी की लिस्ट भी जारी की है।

READ ALSO,,बड़ी खबर – स्टडी में हुआ खुलासा, पांच साल से छोटे बच्चों में 10 से 100 गुना अधिक होता है कोरोना वायरस

बता दें कि कर्मचारियों-अधिकारियों में कोरोना के संक्रमण के बाद राज्य सरकार ने 3 अगस्त तक मंत्रालय व इंद्रावती भवन को बंद करने का आदेश दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने लॉकडाउन के मद्देनजर 29 जुलाई से 6 अगस्त तक मंत्रालय व इंद्रावती भवन में कामकाज को बंद रखने का आदेश दिया था।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – कोरोना की वजह से एक कैदी की मौत, प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा इतना

Related Articles

Back to top button