लाइफस्टाइल

क्या होमवर्क का नाम सुनते ही आपके बच्‍चे के पसीने छूटने लगते, तो करे ये उपाय… |


Lyfestyle: होमवर्क का नाम सुनते ही आपके बच्‍चे के पसीने छूटने लगते है? और होमवर्क नहीं क्या करने के ल‍िए वो बहाने बनाने लगता है। जब भी आप बच्चे को होमवर्क करने के लिए कहती हैं तो वह मुंह बना देता है। अगर आपका बच्‍चा भी होमवर्क के समय ये सभी चीजें करता है, तो इसका सीधा सा एक मतलब न‍िकलता है क‍ि आपके बच्चे के लिए होमवर्क एक बोझ है और वो उससे बचना चाहता है।



तो यहां हम कुछ ऐसे तरीके बता रहे है, जो बच्‍चों को होमवर्क करने में मदद कर सकते हैं।

Read More- Health Tips: करेले से डायबिटीज रहेगी कंट्रोल! कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी है मददगार, पढ़े पूरी खबर

1) पैरेंट्स का सपोर्ट होमवर्क करते समय आप बच्‍चे के पास ही बैठें और पढ़ाई में उसकी मदद करें। काम पूरा करने की कोई डिमांड ना रखें और ना ही बच्‍चे पर प्रेशर बनाएं। प्‍यार से उसके साथ बैठकर उसे सिखाएं और टाइम लें। बच्‍चा बिना प्रेशर के जल्‍दी चीजें सीखते हैं।

2) ज्‍यादात्तर पैरेंट्स ही बच्चों के लिए टाइम-टेबल बनाते हैं। इसमें थोड़ा बदलाव कीजिए। बच्‍चे को अपना टाइम टेबल बनाने दें। इसमें स्कूल से आने के बाद से लेकर शुरूआत करने को कहें। इसमें उनके खेलने से लेकर सोने तक को शामिल करें। ऐसा करने से वो अपनी पसंद से होमवर्क का समय निकालेगा। इससे बच्‍चे में टाइम मैनजमेंट की क्षमता बनेगी। बच्चे की उम्र के ह‍िसाब से पर 15 मिनट, 30 मिनट या एक घंटा भी निर्धारित किया जा सकता है।

3) बच्चे को होमवर्क हमेशा शांति और धैर्य के साथ करवाएं। हर बच्चे की सीखने और समझने की क्षमता अलग होती है। बच्चे को होमवर्क करवाते वक्‍त आप कोई दूसरा काम न करवाएं। इससे न आपका काम हो पायेगा न ही बच्चे का होमवर्क। होमवर्क करवाते हुए बच्‍चे के सामने कभी गुस्‍सा न करें, बच्‍चे इससे डरने लग जाते है। बच्‍चा जो भी पूछे, धैर्य के साथ जवाब दें।

Read More- Health Tips: क्या आप ईयरफोन का ज्यादा उपयोग करते हैं तो हो जाए सावधान…

4) शुरुआत में होमवर्क करना बच्‍चे के ल‍िए बोरियत भरा हो चुका होता है। इसलिए अगर आप बच्चे के लिए होमवर्क को आसान बनाना चाहती हैं तो स्‍मार्ट तरीका अपनाएं। खेल-खेल में सिखाने की कोशिश करें। बच्चा छोटा है तो गेम एक्टिविटीज से उसे कलर्स नेम और एल्‍फाबेट सिखाएं। ऐसे खेल-खेल में बच्‍चे की लर्निंग स्किल्‍स भी इम्‍प्रूव होगी।

5) बच्चे के खेलने के समय से कभी समझौता न करें। चाहे आधे घंटे के लिए ही सही, उसको पहले होमवर्क करवाए फिर उसे खेलने के ल‍िए भेजे। बच्‍चा एक्‍साइटमेंट में होमवर्क में इंट्रस्‍ट लेगा।



Related Articles

Back to top button