LPG: अब किसको मिलेगी रसोई गैस पर सब्सिडी, सरकार ने दी यह अहम जानकारी
नई दिल्ली। LPG Cylinder Subsidy को लेकर कई उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि उनके खाते में सब्सिडी आती ही नहीं, वहीं कई लोगों को लगता है कि सरकार ने गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म कर दी, ऐसे ही एक ग्राहक के सवाल पर सरकार ने जवाब दिया है, क्या एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म कर दी है? तो सरकार की तरफ से इसका जवाब दिया गया।
दिल्ली के एक उपभोक्ता ने Tweet किया, ‘हम एक बार फिर जानना चाहेंगे कि क्या मोदी सरकार ने एलपीजी पर सब्सिडी खत्म कर दीं है, क्योंकि पिछले 18 महीने में एक पैसा भी सब्सिडी का हमारे a/c में नहीं आया, जबकि गैस एजेंसी वाउचर पर बाकायदा Rs. 859 के साथ Subsidised Cylinder लिखती है।’ सीएल शर्मा नाम के इस ग्राहक ने पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस विभाग @MoPNG_Seva को टैग करते हुए ट्वीट के साथ गैस एजेंसी की पर्ची भी अटैच की थी।टि्वटर अकाउंट @MoPNG_eSeva के जरिए इसका जवाब इस तरह दिया गया, ‘प्रिय ग्राहक नोट करें- सब्सिडी समाप्त नहीं की गई है बल्कि वर्तमान में भी घरेलू एलपीजी गैस पर सब्सिडी प्रचलन में है और यह अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग होती है, पहल (डीबीटीएल) योजना 2014 के अनुसार किसी बाजार के लिए सब्सिडी की राशि ‘सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत’ और ‘गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की बाजार द्वारा निर्धारित कीमत’ के बीच के अंतर से निर्धारित होती है।



