जानिये घर पर कैसे बनाये झट पट VANILLA ICE-CREAM

छोटों से लेकर बड़ों तक को आइसक्रीम खाना काफी पसंद होता है। तो आइए बताते हैं आपको बिना आइसक्रीम मेकर के अपने घर कैसे बना सकते हैं वनीला आइसक्रीम। इसे बनाना बेहद ही आसान है और यह खाने में भी उतनी ही मजेदार होती है।वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए हमे कस्टर्ड, फुल क्रीम दूध, चीनी, वनीला एसेंस और क्रीम की जरूरत होती है। अंत में इसे नट्स और ड्राई फ्रूटस से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।
READ ALSO – अनानास का फल है गुणकारी, जाने इसके फायदे और नुकसान यहां
वनीला आइसक्रीम की सामग्री
2 ½ कप दूध, full cream
1 टेबल स्पून कस्टर्ड
3/4 टी स्पून चीनी
2 टी स्पून वनीला एसेंस
1 ¾ कप क्रीम
(गार्निशिंग के लिए) नट्स और चैरी
READ ALSO – पपीता है आपके लिए फायदेमंद, यहां जाने 20 फायदे
वनीला आइसक्रीम बनाने की विधि
1.सबसे पहले कस्टर्ड को दूध और चीनी में मिक्स करें।
2.इसके बाद बाकी बचे दूध में चीनी मिलाकर उबाल लें। फिर इसमें बनाया हुआ कस्टर्ड मिलाएं और दोबारा उबालें।
3.ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें वनीला एसेंस और क्रीम को डालकर मिक्स करें। कंटेनर में भर कर फ्रिज में रख दें।
4.हल्का जम जाने के बाद इसे निकालकर हल्का ब्लैंड करें और दोबारा फ्रिज में रखकर छोड़ दें।
5.याद रहे अगर कंटेनर टाइट बंद नहीं होगा तो इसमें गाठे बन जाएंगी। इस क्रिया को दोबारा दोहराएं।
6.आखिर में फ्रिज में इसे दो घंटे जमने के लिए रख दें। गार्निशिंग के लिए चैरी और नट्स का इस्तेमाल कर सर्व करें।




