लाइफस्टाइल

विश्व पर्यावरण दिवस पर जान लीजिये ये जरुरी बात, कितना अहम है जिंदगी के लिए ये बातें

जब दुनिया के किसी न किसी हिस्से में आए दिन कुदरत के कहर से हुई विनाशलीला की खबरें और तस्वीरें देखने को मिलती हैं तो सवाल ये उठता है कि क्या ये सब रोका जा सकता है. ऐसे में पर्यावरण के प्रति जागरुक रहने और दूसरों को जागरुक करने से पहले पर्यावरण के बारे में फैले कुछ संदेह दूर कर लेने चाहिए.

‘थीम प्रमोशन ऑफ बॉयोफ्यूल’

इस साल की बात करें तो इसकी थीम बेहतर पर्यावरण के लिए बॉयोफ्यूल का प्रसार रखी गई है. वातावरण की सुरक्षा के लिए विश्वभर में लोगों को कुछ सकारात्मक गतिविधियाँ के लिए प्रोत्साहित और जागरुक करने के लिए यह दिन संयुक्त राष्ट्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है. अब, यह 100 से भी अधिक देशों में लोगों तक पहुँचने के लिए बड़ा वैश्विक मंच बन गया है.

Global warming और Climate change दोनों एक ही बात नहीं है, लेकिन अक्सर इन्हें एक जैसा ही समझा जाता है. ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ है वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों की बढ़ती सांद्रता के कारण पृथ्वी की सतह का तापमान बढ़ जाना। ये क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन का वो पहलू है, जो समुद्र स्तर बढ़ने, ग्लेशियरों के पिघलने, उष्णकटिबंधीय तूफानों के बढ़ने, कोरल रीफ के घटने और भयानक गर्मी के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग के रूप में सामने आता है. ये सभी घटनाएं मुख्य रूप से मानव द्वारा किए गए कामों का परिणाम होती हैं।

कार्बन फुट प्रिंट (Carbon Footprint) से पर्यावरण पर आपके प्रभाव की गणना की जाती है. एक व्यक्ति, संगठन, समुदाय या फिर किसी देश के कार्बन फुट प्रिंट, ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा है. मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड, जिसे उनकी गतिविधियों के परिणामस्वरूप वायुमंडल में छोड़ा जाता है।

इसलिए अगर आप काम पर गाड़ी चलाकर जाते हैं, जिसमें चलने के बजाय ईंधन जलता है, स्थानीय उत्पादों को खरीदने के बजाए वो सामान खरीद रहे हैं जिन्हें बाहर से लाना पड़ता है, प्लास्टिक को रीसाइकिल करने के बजाए उन्हें इस्तेमाल करके फेंक रहे हैं, तो आप एक कार्बन फुटप्रिंट छोड़ रहे हैं।

सभी जानते हैं कि अप्रत्यक्ष रूप से वायुमंडल में कार्बन उत्सर्जन कर सकती है. अगर आप काम पर जाने के लिए ड्राइव करते हैं या कैब लेते हैं, तो आप जिम्मेदार हैं. अगर आप मांसाहारी हैं, तो आप जिम्मेदार हैं. मीट उत्पादन से मीथेन उत्सर्जन के सबसे बड़े कारणों में से एक है।

Related Articles

Back to top button