लाइफस्टाइल

जानें आयुर्वेद के हिसाब से नाश्ता और खाने का समय, करेंगे फॉलो तो रहेंगे फिट

गलत लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग अपनी जिंदगी में इतना उलझे रहते हैं कि उनके पास खाने पीने का भी समय नहीं होता है। जहां कुछ जल्दबाजी में नाश्ता करके काम के लिए निकलते हैं तो कुछ लोगों के पास नाश्ता करने का भी समय नहीं होता है।

आपको बता दें कि सही टाइम पर नाश्ता न करने से आपको पोषण भी सही नहीं मिलता है। इसके साथ ही इससे सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आयुर्वेद के मुताबिक खापपान का क्या सही समय होना चाहिए।

नाश्ता करने का सही समय सुबह 7-8 बजे का होता है। सुबह उठने के आधे घंटे के अंदर कुछ जरूर खा लें। ज्यादा देर तक भूखा रहने से गैस की समस्या होने लगती है। वहीं सुबह उठते के साथ ही पानी पीने की आदत डालें।

12-2 बजे तक दोपहर का खाना खा लें। नाश्ते और लंच के बीच कम से कम 4 घंटे का अंतराल होना चाहिए।

रात के 7-9 बजे की बीच रात का खाना खा लेना चाहिए। रात को हमेशा हल्का खाना खाना ही खाएं। क्योंकि रात को खाना पचाने में मुश्किल होती है।

Related Articles

Back to top button