नहीं निकल पा रहे ब्यूटी पार्लर जाने तो घर पर खुद ऐसे करें ब्लीच
दुनिया की सब लड़की चाहती है कि वो खूबसूरत दिखे। तो वहीं चेहरे पर दाग-धब्बे, रिंकल्स आदि जैसी परेशानियों से बचने के लिए लड़कियां अक्सर आपको पार्लर जाकर ब्लीच करवाते हुए भी दिखती हैं।
कोरोना के डर से लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। ऐसे में आपकी मदद के लिए हम आपको आज घर पर ही रहकर आलू से ब्लीच करने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इसे घर पर तैयार करने का तरीका भी बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे लगाने से आपकी स्किन ग्लो तो करेगी ही साथ ही आपका चेहरा बेदाग भी होगा।
आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका –
आलू ब्लीच सामग्री
• कच्चा आलू- 1 (कसा हुआ)
• कच्चा दूध- 1 टेबलस्पून
• शहद- 1 बड़ा चम्मच
• हल्दी- 1 चम्मच
• गुलाब जल- 4-5 बूंदे
आलू ब्लीच विधि
• एक कटोरी में कसे हुए आलू का रस निकालकर छननी की मदद से छान लें।
• इसके बाद अब इसमें कच्चा दूध,शहद,हल्दी,गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
ऐसे लगाएं पैक
• सबसे पहले चेहरे को वॉश करें।
• अब तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं।
• आप इसे चेहरे, हाथों, गर्दन आदि पर भी लगा सकते हैं।
• इसके बाद 5 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें।
• इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद आप चेहरा धो लें। वहीं अगर आप चाहें तो इसे रात लगाकर सुबह भी धो सकते हैं।




