अगर आप भी बालो के जल्दी गंदे या ऑयली होने से परेशान है , तो माने एक्सपर्ट की ये सलाह

हर किसी की चाहत होती है की उनके बाल शिल्की और सुन्दर हो मगर जल्दी गन्दा न हो लेकिन दिनों बड़ी संख्या में लोग ऑयली बालों से परेशान हैं। कई लोगों के बाल तो उसी दिन ऑयली होने लगते हैं, जिस दिन धुले होते है। ऑयली बालों को देखकर बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे कि किसी ने तेल लगा रखा हो। ज्यादातर लोग इस स्थिति से बचने के लिए हफ्ते में कई बार बाल धोने लगते हैं, लेकिन बालो के स्कैल्प के लिए ठीक नहीं है। क्योंकि बार बार बालो को धुनें से बालों से ऑयल जाए न जाए, लेकिन अन्य समस्याएं जरूर पैदा हो जाएंगी। अगर आप ऑयली हो जाने की वजह से बालों को कई बार धोते हैं तो अब से ऐसा न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके स्कैल्प की प्रोटेक्टिव ऑयल लेयर को भी नुकसान पहुंच सकता है।
Read also – कही आप भी तो नहीं डे ड्रीमिंग डिसऑर्डर के शिकार
ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने शैंपू में मौजूद इंग्रेडिएंट्स पर ध्यान देना होगा। सेलेनियम सल्फाइड और जिंक जैसे तत्व आपके स्कैल्प पर ऑयल प्रोडक्शन को कम करने में मदद करते हैं। सिर्फ यही नहीं, सैलिसिलिक एसिड भी स्कैल्प पर होने वाले ऑयल प्रोडक्शन को रोकता है।
बाल क्यों हो जाती है ऑयली?
स्कैल्प पर होने वाले ऑयल प्रोडक्शन की वजह से कई लोगों के बाल ऑयली हो जाते हैं। ग्रीसी व ऑयली हेयर का एक मुख्य कारण ओवरएक्टिव सिबेशस ग्लैंड का होना है। इन ग्रंथियों के ओवरएक्टिव होने पर अत्यधिक सीबम का उत्पादन होता है, जिससे बाल चिपचिपे नजर आते हैं।
बालों के ऑयली होने के हो सकते है कई कारण जैसे-
- वातावरण में ज्यादा नमी का होना भी आपके बालो के ऑयली होने का एक कारण हो सकता है।
- ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी ऑयल प्रोडक्शन में वृद्धि हो सकती है।
- कभी-कभी स्ट्रेस भी स्कैल्प के ऑयली होने का कारण बन सकता है, क्योंकि ये कोर्टिसोल जैसे कुछ हार्मोन पर प्रभाव डालता है।
स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली है तो क्या करें?
अगर आपकी स्कैल्प हेयरवॉश करने के कुछ ही घंटों के बाद बहुत ज्यादा ऑयली या पपड़ीदार हो जाती है तो आपको इसे खरोंचने से बचना चाहिए। अगर आप ऑयली हो जाने की वजह से बालों को कई बार धोते हैं तो अब से ऐसा न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके स्कैल्प की प्रोटेक्टिव ऑयल लेयर को भी नुकसान पहुंच सकता है।
डॉक्टर ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को हफ्ते में तीन बार बाल धोने की सलाह देते हैं। ऑयली स्कैल्प पर कंडीशनर न लगाएं। अगर आपको कंडीशनर लगाना है तो बालों की लंबाई पर लगाएं। ऑयली बालों के लिए सैलिसिलिक एसिड और टी ट्री ऑयल वाले शैंपू का इस्तेमाल करें। शैंपू में अगर एलोवेरा है तो इससे स्कैल्प की ऑयलीनेस को कम करने में मदद मिल सकती है। नार्मल सैम्पु के जगह कोशिश करे सैलिसिलिक एसिड जैसे इंग्रेडिएंट युक्त शैंपू का इस्तेमाल करने की।




