लाइफस्टाइल

यदि आप भी है हरी सब्जीयो के शौक़ीन तो जाने ये बाते |


गर्मियों का सीजन है और इस गर्मी में कई ऐसी रूखी सुखी सब्जिया होती है जिन्हे खाने का मन नहीं करता खास तौर पर बच्चो के तो सब्जियों के लिए अलग ही नखरे होते है। लेकिन इस गर्मी में हरी पत्तेदार सब्जिया सबको भांति है और हो सकता है की आप में से कई लोग ऐसे हो जो हरी पत्ते दर सब्जिया खाने या तो रेस्टोरेंट जाते होंगे या घर पर ही किसी होटेल से ऑडर करते होंगे। पर क्या आप जानते है ऐसा करना आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से आयरन ,कैल्शियम,विटामिन ए, विटामिन “सी” और “बी” काम्प्लेक्स समूह के विटामिन, लौह तत्व तथा कुछ मात्रा में प्रोटीन मिलते है। लेकिन तब जब आप सही तरीके से इनका सेवन करे।

आप जो खाना ऑनलाइन ऑडर करते है वो आपके सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, ऐसा इसलिए कि बाहरी खाने में मिलावट हो सकती है और साफ-सफाई की कमी हो सकती है। इसी वजह से आप फूड प्लाइजनिंग और पेट में इंफेक्शन जैसी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको घर के बाहर की हरे पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए।

Read also – अगर आप भी है खर्राटों की समस्या से परेशान तो जाने खर्राटों के कारण और उपचार

साथ ही कई ऐसे रेस्टोरेंट है जो हरी सब्जियों के नाम पर वीड्स या जंगली घास का इस्तेमाल भी करते है। इसके अलावा कई जगहों पर पालक के साथ मूली के पत्ते, गोभी के पत्ते और अन्य चीजों के पत्तों की मिलावट भी करते है । जो असल में आपके पेट के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। इसके अलावा घर के बाहर इन जगहों पर बनी पालक की सब्जियों में साफ-सफाई की कमी हो सकती है। इसमे छोटे-छोटे माइक्रोब्स और कीड़े-मकोड़े हो सकते हैं, जो कि सब्जी में साफ-सफाई की कमी के कारण आ गए हों। तो, इससे आपको कई बीमारियों का खतरा हो सकता है।

हरी सब्जी कई बीमारियों का कारण बन सकती है। दरअसल,इस तरह की हरी सब्जी की वजह से आपके पेट में कीड़े हो सकते हैं जो कि ब्रेन तक जा सकते हैं। इस सब्जी की वजह से पेट में इंफेक्शन, फूड प्वाइजनिंग और कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। तो, इन तमाम चीजों से बचने के लिए घर के बाहर की हरी सब्जियों को खाने से बचें। और जितना हो सके घर में ही बनी हरी सब्जियों का सेवन करे। ऐसा करना आपको कई तरह की बीमारियों से बच्चा सकता है।



Related Articles

Back to top button