पटाखे फोड़ते समय अगर जल जाए तो ऐसे करें तुरंत उपचार
1.जले स्थान पर बर्फ लगाने से बचें
आमतौर पर लोग पटाखे से हाथ या अन्य जगह जलने पर बर्फ का उपयोग करते हैं, इससे जलन तो समाप्त होती है, लेकिन जलने वाली जगह पर खून के जमने का खतरा बढ़ जाता है। जो बाद में समस्या उत्पन्न कर सकता है।
2.चिपके कपड़े को हटाने की कोशिश न करें
कई बार जलने पर कपड़ा त्वचा से चिपक जाता है। ऐसे में कभी भी अपने हाथों से उसे हटाने की कोशिश न करें। इससे त्वचा के छिल सकती है। जिससे दर्द के साथ त्वचा में बैक्टीरियल इंफेक्शन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
3.जले हुए स्थान पर रुई या कपड़े का उपयोग करने से बचें
पटाखे या अन्य किसी वजह से जलने पर कभी भी जले हुए स्थान पर रुई या किसी प्रकार के कपड़े से कवर करने की गलती न करें, इससे जले हुए स्थान पर उसके चिपकने का खतरा रहता है और हटाने पर त्वचा के छिलने या फफोले के फटने की संभावना बढ़ जाती है, जो बेहद असहनीय होती है।
4.टूथपेस्ट का प्रयोग
जब भी पटाखे फोड़ते समय हाथ या अन्य अंग जल जाए, तो ऐसे में आप सबसे पहले जले हुए स्थान पर टूथपेस्ट लगाएं। इससे आपकी जलन की कम होगी, साथ ही छाला पड़ने की संभावना भी कम होगी।
5.शहद
शहद में बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करते है। इसके अलावा शहद का उपयोग जलने पर भी किया जाता है। शहद को जले हुए स्थान पर त्रिफला के साथ मिलाकर लगाने से थोड़ी देर में जलन से राहत मिल जाती है।
6.दही और चूना
पटाखे या अन्य कारणों से जलने पर दही और सफेद चूने का पेस्ट लगाना भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि दही और सफेद चूने की तासीर ठंडी होती है, जिसे लगाने के कुछ समय बाद जलन से राहत मिलती है और रोजाना लगाने पर निशान भी दूर हो जाता है।