inh24
पटाखे फोड़ने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, रहेंगे सुरक्षित
पटाखे फोड़ने से पहले आपको अपनी सुरक्षा से सम्बंधित बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। खासकर बच्चों को जलने या तेज आवाज वाले पटाखों से दूर ही रखें। यहां हम आपको सावधानियां बता रहे हैं जिनका आप अवश्य ध्यान रखें –
- हमेशा पटाखे खुली जगह में ही जलाएं।
- बड़ों की मौजूदगी में ही पटाखे जलाएं।
- पटाखे जलाते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पास रखें।
- लंबे और घेरदार कपड़े पहनकर पटाखे जलाने से बचें।
- हमेशा कॉटन के कपड़े पहनकर ही पटाखे जलाएं।
- तेज आवाज और बड़े पटाखों से बच्चों को दूर रखें।
- बच्चों को कभी भी अकेले पटाखे न जलाने दें।
- पटाखे जलाने से पहले बालों को जरुर बांधें।
- पटाखे जलाते समय हमेशा फर्स्ट एड किट साथ जरुर रखें।
- पटाखों और मोमबती को हमेशा एक-दूसरे से अलग रखें।