लाइफस्टाइल

खाने वाले उंगलियां चाटते न रह जाए तो कहिएगा, बनाइए राजस्थानी टिक्कड़ पराठा, खिलाइए और लूटिए तारीफ

राजस्थानी टिक्कड़ पराठा राजस्थान की बहुत ही मशहूर डिश है। ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। आप भी बनाइए सब कहेंगे और लाओ और लाओ।

सामग्री :
15 सर्विंग
1/4 कप मक्के का आटा
1/4 कप बेसन
1/4 कप गेहूं का आटा
1/4 कप प्याज बारीक कटा हुआ
1/4 कप टमाटर कद्दूकस किया
1 टमाटर छोटा आकार का बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी
1 छोटा चम्मच गरम घी या तेल मोयन के लिए
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन हरी मिर्च दरदरी कुटी
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अचार का मसाला
1/6 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच घी पराठा सेकने के लिए

विधि :
-एक बाउल में सभी सामग्री डाल कर मिक्स करें और बिना पानी के गूँथ लें।
-हाथों में थोड़ा सा तेल लगा कर डो को दो भागों में बाट कर लोई बना लें।
-थोड़ा सा सूखा आटा लगा कर हल्के हाथों से थोड़ा मोटा बेल लें।
-तवा गरम करें और बेला हुआ पराठा डाल दें। फिर पराठे के उपर थोड़े से कटे हुए टमाटर डाल कर हल्का सा दबा दें मिडियम धीमी आंच पर 1 मिनट सेके फिर 1 छोटा चम्मच घी पराठे के किनारों पर डाल दें और 1 मिनट और सेंके।
-जब पराठा एक तरफ अच्छी तरह से सेंक जाए फिर पराठे को पलट कर दूसरी तरफ भी छोटा चम्मच घी डाल कर धीमी आंच 2-3 मिडियम सेक लें।
-दोनों तरफ पराठा सेंकने के बाद हमारा राजस्थानी टिक्कड़ पराठा तैयार है।
-इसी तरह दोनों पराठे बना ले और दही के साथ सर्व करें।

Related Articles

Back to top button