लाइफस्टाइल

Pan Card Update – नहीं मानी अगर सरकार की यह बात तो पड़ जायेंगे परेशानी में, जान लीजिये |


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने सभी टैक्सपेयर्स को जून 2023 तक अपने स्थायी खाता संख्या (PAN CARD NUMBER-Permanent Account Number) को अपने आधार से लिंक करने के लिए कहा है। अगर आप सरकार के इस बात को नहीं मानते हैं तो इसका असर ये होगा की 1 जुलाई 2023 से आपका पैन निष्क्रिय हो जाएगा। आपको बता दे कि अगर एक बार आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया तो आप लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनकम टैक्स पेयर्स को आईटीआर भरने में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Read Also – Nia Sharma Hot Photos : संस्कारी बहू ने सिजलिंग अवतार का कराया दीदार! सोशल मीडिया पर होने लगी कमेंट की बौछार…

सरकार को ऐसी सुचना मिली थी की बहुत लोगो को एक से अधिक पैन जारी किये गए हैं। आयकर विभाग ने ऐसे मामलों के सामने आने के बाद ही पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की घोषणा की थी  जहां एक व्यक्ति को एक से अधिक स्थायी खाता संख्या (पैन) आवंटित किए गए थे या जहां एक पैन एक से अधिक व्यक्तियों को आवंटित किया गया था। आपको बता दे कि सरकार का ये कदम किसी भी धोखधड़ी को रोकने के लिए उठाया गया है जहा आधार और पैन कार्ड को एक साथ लिंक करने के लिए कहा जा रहा है।

Read Also – Video – दो शिकारी जानवरों बाघ और तेंदुए का आमना सामना, ऐसी हुई लड़ाई की देखने वालों के छूटे पसीने

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपने पैन को आधार से लिंक करने में विफल रहता है, तो 1 जुलाई 2023 से उसका पैन निष्क्रिय हो जाएगा। पैन निष्क्रिय हो जाने पर व्यक्ति अपना पैन प्रस्तुत करने, सूचित करने या कहीं भी दिखाने या इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं होगा और ऐसी विफलता के लिए आयकर अधिनियम के तहत सभी परिणामों के लिए खुद उत्तरदायी होगा। आपको बता दे कि पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर ये सभी परेशानियां हो सकती हैं।

Read Also – कोमोडो ड्रैगन ने कुछ ही पलों में पूरा निगल लिया हिरण, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

इनकम टैक्स पेयर्स निष्क्रिय पैन का उपयोग करके इनकम टैक्स रिटर्न (ITR File) दाखिल करने में सक्षम नहीं होगा।

अगर इनकम टैक्स पेयर्स का पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाता है तो मैक्सिमम रेट पर टैक्स की कटौती की जाएगी।

पहले से पेंडिंग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किए जाएंगे।

निष्क्रिय पैन में इनकम टैक्स रिटर्न का पहले से  रुका हुआ पैसा रिफंड नहीं किया जाएगा।

इनकम टैक्स रिटर्न में गलती होने पर सुधार रिटर्न के मामले में लंबित कार्यवाही पूरी नहीं की जा सकती है।

इन सभी परेशानियों के अलावा भी लोगों को बैंकों के साथ अन्य वित्तीय लेनदेन करने में कठिनाई हो सकती है क्योंकि इन लेनदेन के लिए पैन कार्ड एक अहम केवाईसी (KYC) दस्तावेज होता है।



Related Articles

Back to top button