इडली को ऐसे करें फ्राई तो मजा हो जाएगा चार गुना, जानिए रेसिपी
8 इडली, पहले से बनी हुई
1/2 चम्मच सिरका
1/2 प्याज, बारीक कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच लाल मिर्च सॉस
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2-3 हरी मिर्च लम्बा इमे कटी हुई तेल जरूरत के अनुसार
1/2 छोटा चम्मच राई
8-10 करी पत्ते
चुटकीभर हल्दी
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच राइ
1 चम्मच सेजवान चटनी
1 चम्मच हरी धनिया बारीक कटा हुआ
एक इडली को चार टुकड़ों में काट लें. एक बॉउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, सेजवान चटनी, रेड चिली सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण में इडली के टुकड़े डाल दें. एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करने के लिए रखें. तेल के गर्म होते ही इसमें इडली के टुकड़े डालकर कड़छी से चलाते हुए फ्राई कर लें और आंच बंद कर दें।
अब एक दूसरी कहाड़ी में तेल गर्म करने के लिए रखें और इसमें राइ,जीरा,करी पत्ते, प्याज, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से भून लें। इस मिश्रण में तैयार इडली के पीस डालें। लीजिए तैयार है आपकी जायकेदार इडली फ्राई।




