लाइफस्टाइल

घर पर ऐसे बनाइये कुकुंबर मसाला छाछ, गर्मियों में रखे कूल, स्वास्थय के लिए भी लाभदायक


क‍िसी को पुदीने वाली छाछ तो क‍िसी को जीरे वाली छाछ पीना भाता है। इसल‍िए आज हम इस गर्मी में एक और रिफ्रेशिंग कूल ड्रिंक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसका नाम है कुकुंबर मसाला छाछ। इस रेसिपी को मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे पीने के भी कई स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक फायदे भी हैं। जानते हैं यहां कुकुंबर मसाला छाछ की रेसिपी।

खीरा यानी कुकुंबर कई मिनरल्‍स, विटामिन और इलेक्‍ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इसे हाइड्रेटिंग गुण के ल‍िए जाना जाता है, जो पेट को ठंडा रखने का काम करता है। छाछ में मौजूद कूल‍िंग एजेंट और प्रोबायोटिक गुण एसिडिटी, कब्‍ज और पेट की जलन जैसी समस्‍याओं से न‍िजात दिलाता है। गर्मियों में पेट की सलामती के ल‍िए इस छाछ को पि‍या जा सकता है।

सामग्री:

* 2 खीरे

 * 50 मिली छाछ

* 2-3 आइस क्यूब

* 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

* 2 हरी मिर्च

* 1/2 छोटा चम्मच नमक

* 1/2 छोटा चम्मच काला नमक

* 7-8 पुदीने की पत्तियां

कुकुंबर मसाला छाछ बनाने के लिए आप सबसे पहले खीरे की पतली पतली स्लाइस करे। उसके बाद एक मीडियम खीरा और आधा बचा खीरे को मोटे-मोटे टुकड़े करके काट लें। अब मिक्सर ग्राइंडर लें और कटे हुए खीरे और 2 हरी मिर्च तोड़कर डालकर इन्हें ग्राइंड करके प्यूरी बना लें।

अब इस प्यूरी को एक बाउल में न‍िकालकर रख लें। इसके बाद एक पैन या कड़ाही में छाछ डाल दे। छाछ के ऊपर ग्राइंड की हुई खीरे की प्यूरी डालें और फिर नमक, भुना हुआ जीरा, काला नमक, पुदीना की पत्तियां और आइस क्यूब डाल दें।

इन सारी चीजों को मिलाकर तब तक अच्छी तरह से फेंटें जब तक आपको इसमें झाग न दिखने लगे। अब सर्विंग गिलास में कुकुंबर मसाला छाछ को खीरे के स्लाइस के साथ सर्व करें। आप चाहे तो इसमें अच्‍छे प्रजेंटेशन के ल‍िए इसमें नींबू की स्लाइस या पुदीने की पत्तियां डालकर भी गार्निश कर सकते हैं।



Related Articles

Back to top button