लाइफस्टाइल

सर्दियों में बढ़ जाती है यूरिक एसिड के मरीजों की समस्या, कंट्रोल करने वाले ये फूड्स हैं उपाय… |


Health Tips: शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। वैसे तो हम खाने की थाली में तरह-तरह की चीजों को शामिल करते हैं, लेकिन इस थाली में शामिल होने वाली चटनी भी आपके यूरिक एसिड के लिए प्रभावी हो सकती हैं। जी हां, आज इस लेख में हम ऐसी 5 चटनी की रेसिपी बताएंगे, जिससे हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने वाली चटनी की रेसिपी-

नीम

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप नीम की चटनियों का सेवन कर सकते हैं। इस चटनी को बनाना बहुत ही आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 10 से 15 नीम के पत्ते लें। इसे पीसकर इसमें थोड़ी सी चीनी को मिक्स करके खाएं। इससे शरीर में जमा यूरिक एसिड बाहर हो सकती है।

read more- CG Accident: कबाड़ से भरा ट्रक कार के ऊपर पलटा, 4 लोगों की मौत…

पुदीना की चटनी

पुदीना से तैयार चटनी भी यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकती है। इस स्पेशल चटनी को बनाने के लिए पुदीने की पत्तिया लें, इसमें हरी मिर्च, नमक, 2 से 3 लहसुन की कलियां और 1 नींबू का रस डालकर इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद इस चटनी को खाने की थाली में सर्व करें। इससे यूरिक एसिड का स्तर कम हो सकता है।

सहजन के पत्ते

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने से लेकर डायबिटीज को कम करने के लिए सहजन की पत्तियों का सेवन करें। इस चटनी को तैयार करने के लिए सहजन के पत्ते में हरी मिर्च, लहसुन की कलियों को डालकर हल्का सा उबाल लें। इसके बाद इसे हाथों से मैश करके इसमें थोड़ा सा नमक और सरसों का तेल मिक्स करके इसे रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करें।

आंवला की चटनी

आंवला चटनी न सिर्फ यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है, बल्कि यह आपकी कमजोर इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकता है। इस चटनी को तैयार करने के लिए बीज निकला आंवला, धनियां, हरी मिर्च और नमक को लेकर इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें सरसों तेल मिक्स करके इसका सेवन करें।

अलसी की चटनी

शरीर में हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए अलसी की चटनी काफी हद तक असरदार हो सकती है। अलसी की चटनी तैयार करने के लिए 1 चम्मच अलसी का पाउडर लें, इसमें नींबू का रस, चुटकीभर नमक और कट्टा प्याद और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर लें। अब इसे आप रोटी के साथ खा सकते हैं। 



Related Articles

Back to top button